For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व क्रिकेट पर मिताली का 'राज', श्रीलंका के खिलाफ रचा नया इतिहास

नई दिल्ली। भारत में महिला क्रिकेट का जिक्र जब भी होता है तो मिताली राज का नाम कहां पीछे रह सकता है। विश्व क्रिक्रेट के इतिहास में मिताली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। मिताली के नाम यूं तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं लेकिन यह खास रिकॉर्ड पूरे विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ता है। भारत की कप्तान मिताली का यह रिकॉर्ड काफी अनोखा है।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच:

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच:

विश्व क्रिक्रेट के इतिहास में मिताली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए मिताली राज ने बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए अपना 118वां क्रिकेट मैच खेला।इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड (117) को पीछे छोड़ते हुए भारत की खिलाड़ी मिताली राज ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मिताली के लिए यह काफी गर्व की बात है।महिला वनडे मैचों में कप्तानी के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 101 मैचों में अपने देश की टीम की कप्तानी की है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इस सूची में चौथे (76 वनडे) और वेस्टइंडीज की मेरिसा एग्युलिएरा (74 वनडे) पांचवें स्थान पर हैं।

मिताली की कप्तानी में भारत:

मिताली की कप्तानी में भारत:

मिताली राज की कप्तानी में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो टीम को 72 मैच में जीत और 43 में हार मिली है। 2002 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली 35 वर्षीय मिताली ने अब तक 10 टेस्ट, 195 वनडे और 77 टी-20 मैच खेले हैं।

मिताली का प्रदर्शन:

मिताली का प्रदर्शन:

मिताली ने अपने करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी 2002 में की थी। 35 वर्षीय मिताली अब तक 10 टेस्ट, 195 वनडे और 77 टी20 मैच खेल चुकी हैं।टेस्ट क्रिकेट में 663, वनडे में 6373, और टी20 इंटरनेशनल में 2123 रन उनके नाम पर दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में मिताली ने एक शतक जमाया है। वहीं, वनडे में उनके नाम छह शतक दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में मिताली का सर्वोच्च स्कोर 214 रहा है।

Story first published: Thursday, September 13, 2018, 11:47 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+