Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टी-20 वर्ल्ड कप विवाद : रमेश पवार के पलटवार पर मिताली राज ने किया यह भावुक ट्वीट

Mithali Raj gets emotional of Ramesh Powar's allegations | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में मिताली राज को टीम से बाहर करने के मामले में एक नया मोड़ तब आया महिला टीम के हेड कोच रमेश पोवार ने मिताली राज पर पलटवार करते हुए खुलासे किए। रमेश ने मिताली की टीम भावना पर पूरी तरह से सवाल खड़े करते हुए कहा था कि ये खिलाड़ी केवल अपने लिए खेलती है, टीम भावना जैसी कोई चीज इनमें नहीं है।

अब इस मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। रमेश पोवार के हमले के ऊपर मिताली ने अपनी ताजा प्रतिक्रिया दी है। मिताली ने ट्वीटर हैंडल पर लिखते हुए कहा- 'मैं अपने ऊपर लगे आरोपों से बहुत ही ज्यादा आहत और हर्ट हूं। खेल के प्रति मेरी प्रतिबद्धता और देश के लिए मेरा 20 साल का खेल, कड़ी मेहनत, पसीना सब बेकार जाता दिख रहा है। आज मेरी देशभक्ति पर शक किया जा रहा है। मेरे स्किल सेट पर सवाल उठ रहे हैं। यह मेरी जीवन का सबसे काला दिन है।

आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत द्वारा मिताली को सेमीफाइनल मैच में बाहर बैठाने से यह विवाद शुरू हुआ था। मिताली ने बाद में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और जीएम सबा करीम को मेल करके कोच रमेश पोवार पर बर्बाद करने के आरोप लगाए थे। बाद में पोवार ने भी जौहरी और सबा करीम से बुधवार को मुलाकात के बाद अपने बचाव और जवाब में मिताली पर उल्टे आरोप लगाए थे।

Story first published: Thursday, November 29, 2018, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+