For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बीसीसीआई के ऊपर बम बनकर फूटा मिताली का मेल, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mithali Raj Compalin letter to BCCI, Know full controversy | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। मिताली राज का मेल बीसीसीआई के लिए बम बनकर फूटा गया है। यह मामला अब गंभीर हो चुका है और बीसीसीआई की स्थिति अभी कुछ बोल ना सकने वाले व्यक्ति जैसी हो गई है। बता दें कि मिताली ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और जीएम ऑपरेशन सबा करीम को ईमेल किया था। जिसमें उन्होंने भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पोवार और सीओए की सदस्य डायना इडुलजी पर उनको पक्षपात और कैरियर बर्बाद करने की कोशिश जैसे आरोप लगाए हैं।

अब बीसीसीआई के लिए यह स्थिति बड़ी असुविधाजनक हो गई है। कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने अब मिताली का मेल मीडिया में उजागर होने को लेकर नाराजगी जताई है। इतना ही नहीं चौधरी ने सबा करीम और जौहरी को ईमेल लिखकर इस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी मांगी है। इसके अलावा उन्होंने यह ईमेल बीसीसीआई के अध्यक्ष सीके खन्ना और कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी को भी यह मेल भेजा है।

मेल में अमिताभ चौधरी ने कहा कि मिताली के ईमेल के आधार पर मीडिया में आई रिपोर्ट पर अचंभित हूं। मुझे पक्के तौर पर नहीं पता कि यह ईमेल मिताली ने किसको लिखा है। लेकिन जिसको भी लिखा है, उस व्यक्ति को तुरंत इस मसले पर मेरे से बात करनी चाहिए थी क्योंकि मैं भारतीय महिला चयन समिति का संयोजक भी हूं।

इससे यह तो साफ हो गया है कि बीसीसीआई के अंदर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और यह भारतीय क्रिकेट की यह सर्वोच्च संस्था भी खेमों में बटी नजर आ रही है। मिताली को बाहर बैठाने का बवाल एक बड़े तूफान का रूप ले चुका है। अब देखना यह है कि इस तूफान को बीसीसीआई कैसे संभाल पाता है।

Story first published: Wednesday, November 28, 2018, 9:46 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+