For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मिताली राज को ट्रोल करने की कोशिश में मुंह के बल गिरा यूजर, मिला करारा जवाब

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका का महिला टीम के बीच हाल ही में हुए वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मिताली राज की कप्तानी में 3-0 से सूपड़ा साफ कर क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया। इसी सीरीज के दौरान मिताली राज अंतर्राष्ट्री क्रिकेट में 20 साल पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। इस खास मौके पर क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज को बधाई देते हुए ट्वीट किया जिस पर मिताली राज ने धन्यवाद कहा। हालांकि इस बीच यह बात सोशल मीडिया पर एक यूजर को पसंद नहीं आई और उसने मिताली को ट्रोल करने की कोशिश की। जिसका मिताली राज ने करारा जवाब दिया और ट्रोल करने वाले की बोलती बंद कर दी।

यूजर ने मिताली की भाषा का उड़ाया मजाक

यूजर ने मिताली की भाषा का उड़ाया मजाक

क्रिकेट प्रशंसक ने ट्वीट किया, 'उनको तमिल नहीं आती है, वो सिर्फ अंग्रेजी, तेलुगू और हिंदी में बात करती हैं।'

मिताली ने दिया करारा जवाब

इस पर मिताली ने जवाब दिया, 'तमिल मेरी मातृभाषा है.. मैं तमिल अच्छी तरह से बोलती हूं..मुझे तमिलनाडु में रहने पर गर्व है। लेकिन सबसे पहले मैं एक भारतीय हूं और मुझे इस पर गर्व है। इसके अलावा मेरे प्यारे सुग्गू, मेरी हर पोस्ट पर आपकी लगातार आलोचना, आपके द्वारा हर दिन दी जाने वाली सलाह ही मुझे आगे बढ़ने का हौसला देती है।'

मिताली ने ट्रोलर को अनोखे अंदाज में किया कॉम डाउन

इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेटर ने ट्रोर्ल्स के लिए पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट का फेमश गाना 'काम डाउन' भी शेयर किया है। इससे पहले जब सचिन तेंदुलकर ने टीम के अद्भुत प्रदर्शन के लिए मिताली को बधाई दी तो उन्होंने कहा यह बेहद खास अनुभव होता है जब आपकी प्रतिभा की वो व्यक्ति सराहना करता है जिसको खेलता देख आप बड़े हुए और प्रेरणा ली हो।

यूं ही नहीं मिताली करती सबके दिलों पर राज

यूं ही नहीं मिताली करती सबके दिलों पर राज

गौरतलब है कि मिताली राज एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। क्रिकेट प्रशंसक को लगा कि वह केवल अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू बोलती हैं जिसके कारण उन्होंने यह कहते हुए मिताली को ट्रोल किया कि वह अपनी मातृभाषा को अनदेखा करती हैं।

मिताली ने हाल में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे किए। मिताली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने दो दशक तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है।

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 13:51 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+