पीटरसन के कहने पर मान गए फ्लिंटॉफ और हर्मिसन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'सन' के मुताबिक पीटरसन बड़ी आसानी से अपनी टीम के दो बेहद प्रमुख खिलाड़ियों फ्लिंटॉफ और हर्मिसन को भारत चलने के लिए राजी करने में सफल रहे, जबकि इन्हीं दो खिलाड़ियों ने मुंबई हमले के बाद सबसे पहले भारत नहीं जाने की बात कही थी। मीडिया ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भी दी थी।
पीटरसन ने व्यक्तिगत तौर पर सभी खिलाड़ियों से बात की। हालांकि उन्होंने तेज गेंदबाज रेयान साइडबॉटम से बात नहीं की क्योंकि वे चोटिल हैं और खेलने की स्थिति में नहीं हैं। अब इंग्लिश टीम अभ्यास मैच के लिए अबूधाबी रवाना होने के लिए तैयार है।
इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रबंध निदेशक हग मौरिस ने इस संबंध में कहा, "पीटरसन ने हमारे लिए बहुत बड़ा काम किया है। हम जानते थे कि खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते हैं और वे उनकी बात बिल्कुल नहीं टालेंगे, लिहाजा हमने पीटरसन को ही खिलाड़ियों को मनाने का काम सौंपा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications