For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यह खास उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज

नई दिल्ली। हैमिल्टन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में एक बेहतरीन रिकॉर्ड बन गया है। इस मैच को खेलने के साथ ही भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने शानदार व्यक्तिगत उपलब्धि अपने नाम दर्ज की कर ली है। मिताली का यह रिकॉर्ड इतना उम्दा है जो उनको महिला क्रिकेट में एक बहुत बड़ी हस्ती के रूप में भी स्थापित करता है।

न्यूजीलैंड में दर्ज हुए खास उपलब्धि-

न्यूजीलैंड में दर्ज हुए खास उपलब्धि-

कोच रमेश पवार के साथ विश्वकप में हुए विवाद के चलते सुर्खियों में आई मिताली अब पुराने विवादित दौर से उभर चुकी हैं और वापस खेल पर अपना ध्यान लगा चुकी है। रमेश पवार के बाद महिला क्रिकेट को डब्लू वी रमन के रूप में नया कोच भी मिल चुका है। रमन की निगरानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में अपना बढ़िया आगाज भी कर चुकी है।

INDvs NZ: 10वें नंबर पर नाबाद 18 रन बनाकर चहल ने बना दिया हैरतअंगेज रिकॉर्ड

मिताली का गर्व करने वाला कीर्तिमान-

मिताली का गर्व करने वाला कीर्तिमान-

इसी दौरे पर तीसरे वनडे मैच में मिताली ने अपना 200वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेला है। इसी के साथ मिताली पूरी दुनिया में ऐसी पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं जिसने 200 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हालांकि इस मैच में मिताली ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और उन्होंने केवल 9 रन ही बनाए। लेकिन 200वें वनडे मैच के रूप में मिताली की यह उपलब्धि वास्तव में काफी बड़ी है।

कोई भी नहीं है मिताली के आस-पास

कोई भी नहीं है मिताली के आस-पास

बता दें कि मिताली ने अपने वनडे करियर की शुरुआत जून 1999 में आयरलैंड के खिलाफ मैच में की थी। यह मिताली के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। मिताली के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलनी वाली खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड्स का नंबर आता है। जिन्होंने 191 मैच खेले थे। इसके बाद भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का नाम आता है। उन्होंने अब तक कुल 174 मैच खेले हैं। इसके बाद कोई भी महिला खिलाड़ी 150 मैच भी नहीं खेल पाई है।

Story first published: Friday, February 1, 2019, 11:01 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+