For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 फार्मेट से जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकती हैं मिताली राज

Mithali Raj to retire from T20 Internationals after England series | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट की सीनियर खिलाड़ी और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज जल्द ही टी-20 फार्मेट को अलविदा कह सकती हैं। हाल ही में अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने वाली मिताली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के बाद ये फैसला कर सकती हैं। मिताली वनडे क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगी। बता दें कि मिताली को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे पहले मैच में भी टीम में जगह नहीं दी गई है।

कई बार मिताली की टी-20 फार्मेट में तेज स्ट्राइक रेट ना रखने के कारण आलोचना भी हो चुकी है। इससे पहले महिला टी-20 विश्व कप में भी जब अहम मैच में मिताली को बाहर बैठाया गया था तो मामले ने तूल पकड़ लिया था। भारत मिताली की अनुपस्थिति में यह मैच मैच हारकर विश्व कप से बाहर हो गया था। उसके बाद मिताली बनाम तत्कालीन कोच रमेश पवार के विवाद ने भारतीय क्रिकेट को अपनी जकड़ में लिया। काफी माथापच्ची और रस्साकशी के बाद अततः पवार को कोच पद से हटाने का फैसला लिया गया और उनकी जगह पर डब्लू वी रमन को नया कोच नियुक्त किया गया।

मिताली की अगुवाई में भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती है और अब टीम कीवीलैंड में टी-20 सीरीज खेल रही है। मिताली के टी-20 मैचों के भविष्य के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'मिताली ये बात समझती है कि टी-20 कप्तान हरमनप्रीत भविष्य के लिए टीम को तैयार कर रही हैं और यह बहुत मुश्किल है कि साल 2020 के टी20 विश्व कप में मिताली राज शिरकत करेंगी।' इसके साथ ही अधिकारी ने कहा कि मिताली के कद की खिलाड़ी विदाई मैच की हकदार हैं जो उनको इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में मिल सकता है।

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 9:51 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+