पहचान कौन, कौन सी धुरंधर क्रिकेटर है ये बच्ची?

नई दिल्ली। दक्षिण भारत की पारंपरिक ड्रेस और बालों में गजरा लगाए ये सुंदर सी बच्ची जानते हैं कौन है? तो ये कोई और नहीं बल्कि ये है देश की आन-बान और शान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज।

जिन्होंने खुद अपनी ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीर के नीचे मिताली ने लिखा है कि कभी कभी महज एक तस्वीर आपके हजार यादगार लम्हों को फिर से आपके सामने खड़ा कर देती है।

एक क्रिकेटर नहीं बल्कि एक डांसर बनना चाहती थी

आपको बता दें कि बचपन में मिताली एक क्रिकेटर नहीं बल्कि एक डांसर बनना चाहती थी। पिछले 12 साल से टीम इंडिया की कमान संभालने वाली मिताली का जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था, उनका रूझान बचपन से ही डांस की ओर था और इसी वजह से उन्होंने बचपन में ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू कर दिया।

10 साल की उम्र तक भरतनाट्यम सीखा

10 साल की उम्र तक भरतनाट्यम सीखा

उन्होंने 10 साल की उम्र तक भरतनाट्यम सीखा है और इसी में करियर बनाने की सोच रही थीं लेकिन वक्त ने ऐसा पलटा खाया कि आज मिताली ने देश में क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी है।

नाबाद 114 रन

नाबाद 114 रन

मिताली ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 1999 में पहली बार भाग लिया। यह मैच मिल्टन कीनेस, आयरलैंड में हुआ था जिसमें मिताली ने नाबाद 114 रन बनाए थे और आज मिताली के नाम पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान है।

मिताली का चयन मात्र 17 साल की उम्र में

मिताली का चयन मात्र 17 साल की उम्र में

स्कूल में लड़कों संग क्रिकेट खेलने वाली मिताली का चयन मात्र 17 साल की उम्र में टीम इंडिया में हुआ था। मिताली पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें विजडन इंडिया क्रिकेटर अवॉर्ड मिला है। उन्हें 21 साल की उम्र में भारतीय टीम की कमान सौंप दी गई थी।

महिला क्रिकेट में सबसे बड़े हाईएस्ट स्कोर

महिला क्रिकेट में सबसे बड़े हाईएस्ट स्कोर

मिताली के नाम अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे बड़े हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड है, उन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 214 रन की पारी खेली थी। मिताली को खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है।

Story first published: Friday, September 8, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+