For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मतभेद भुला रमेश पोवार के साथ काम करने को तैयार मिताली राज, इंग्लैंड में टेस्ट को लेकर उत्साहित

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने नए कोच के साथ मिलकर काम करने की बात कही है। मिताली राज ने कहा कि यह समय है कि एक दूसरे के साथ मिलकर भविष्य की टीम को तैयार करना। बता दें कि मिताली राज इंग्लैंड रवाना होने से पहले मुंबई में टीम के साथ क्वारेंटीन हैं। अगले महीने महिला क्रिकेट टीम चार्टर प्लेन से इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। महिला टीम के साथ भारतीय पुरुष टीम में भी जाएगी। टीम के नए कोच रमेश पोवार को लेकर मिताली ने कहा कि जब आप देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो व्यक्तिगत अहम और पसंद के मायने नहीं होते हैं। बता दें कि मिताली राज और रोमेश पवार के बीच पहले मतभेद रह चुके हैं।

जो बीत गया वो बीत गया

मिताली राज ने कहा कि जो बीत गया वो बीत गया, आप वापस नहीं जा सकते हैं, मुझे विश्वास है कि रमेश पोवार योजना के साथ आएंगे जिसे हम मिलकर आगे बढ़ाएंगे। हम एकसाथ मिलकर काम करेंगे और भविष्य के लिए एक मजबूत टीम तैयार करेंगे, खासकर अगले साल होने वाले विश्वकप के लिए। इंग्लैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलने को लेकर उत्साहित मिताली राज ने कहा कि यह अच्छा है कि हम तीनों ही फॉर्मेट यहां खेलेंगे। मिताली राज टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगी जबकि हरमनप्रीत कौर टी-20 टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगी।

सात साल पहले खेला आखिरी टेस्ट

भारतीय महिला टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच सात साल पहले खेला था। ऐसे में इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट मैच खेलने को लेकर उत्साहित मिताली राज ने कहा कि टीम के सभी युवा खिलाड़ी और खासकर कि मैं जिसने आखिरी मैच सात साल पहले खेला है, उसके लिए इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती है हम फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे। हमने इतने लंबे समय से टेस्ट नहीं खेला है, लिहाजा हम खुले दिमाग के साथ यह मैच खेल सकते हैं।

और टेस्ट मैच होने चाहिए

मिताली ने कहा कि अच्छी बात है कि इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया में हम पिंक बॉल टेस्ट खेलेंगे। मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि हमे टेस्ट मैच खेलते रहना चाहिए। मुझे विश्वास है कि सभी तीनों ही फॉर्मेट महिला क्रिकेट में एक साथ आगे चल सकते हैं और खिलाड़ियों को इन तीनों ही फॉर्मेट का लुत्फ लेना चाहिए। इंग्लैंड के दौरे को लेकर मिताली ने कहा कि हम खुले दिमाग से जा रहे हैं, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ हम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। टेस्ट मैच हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है और हम सभी इसको लेकर रोमांचित हैं। इंग्लैंड में हर सेशन में स्थिति बदलती है जोकि अपने आप में एक बड़ी चुनौती है।

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 11:11 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+