VIDEO: महिला क्रिकेट स्टार मिताली राज ने शेयर किए अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज, हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी एक नई पहचान बनाई है। जिनका जलवा उनके मैदान में उतरते ही देखा जा सकता है। क्रिकेट जगत में ऐसी ही एक महिला खिलाड़ी हैं मिताली राज, जिनकी बल्लेबाजी के जलवे का हर कोई दीवाना है। महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली ने हाल ही में अपने जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि क्रिकेट से पहले और पढ़ाई से इतर मिताली राज का पहला प्यार डांस था। वो डांस से ना केवल प्यार करती थीं, बल्कि उनकी मां भी यही चाहती थीं कि वह एक क्लासिकल डांसर बनें। लेकिन मिताली के पिता चाहते थे कि उनकी बिटिया एक क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान बनाए। मिताली के पिता की इच्छा पूरी हुई और मिताली आज पूरी दुनिया में क्रिकेट जगत का एक जाना-पहचाना नाम है।

शो मे किए कई खुलासेः मिताली राज ने लगभग दो दशक तक उच्च स्तर पर क्रिकेट खेला है। वह 200वां वनडे खेलने के करीब हैं। उन्होंने दो वर्ल्ड कप-2005-17 में टीम इंडिया की कप्तानी की है. दोनों ही टूर्नामेंट में भारत रनर अप रहा है। हाल ही में गौरव कपूर के चैट शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियन' में अपने बचपन, अपनी निजी जिंदगी और क्रिकेट करियर से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए कई राज शेयर किए। मिताली ने बताया कि मेरी मां चाहती थीं कि मैं एक डांसर बनूं। क्रिकेट में आने से पहले मैंने बहुत डांस किया। मैं खुद भी एक डांसर बनना चाहती थी। मुझे डांस करने में आनंद आता था, लेकिन जिंदगी में कारण बनते गए और मैं एक क्रिकेटर बन गईं। उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलते हुए कई बार में मेरे चेहरे पर चोट भी लगी। उन्हें लगता था कि मुझसे कोई शादी नहीं करेगा। मिताली ने बताया कि उनके चेहरे पर कई कट्स और टांकें लगे हैं। गौरतलब हो कि मिताली महिला क्रिकेट की दुनिया में सबसे शानदार और जाना माना चेहरा हैं।

Story first published: Saturday, July 21, 2018, 23:04 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+