For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय कप्तान मिताली राज ने की पाक रिपोर्टर की बोलती बंद

विश्वकप का अभियान शुरू करने से पहले मीडिया से बात करते हुए मिताली राज ने पाकिस्तान के एक रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी।

लंदन, 23 जून: भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज इंग्लैंड में चौथा आईसीसी महिला विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। विश्वकप का अभियान शुरू करने से पहले मीडिया से बात करते हुए मिताली राज ने पाकिस्तान के एक रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी। दरअसल महिला विश्व कप से पहले डिनर पार्टी में पाकिस्तानी पत्रकार के एक सवाल पर उन्होंने जो जवाब दिया वो वाकई में काबिले तारीफ था।

पाकिस्तानी पत्रकार ने मिताली से पूछा कि भारत और पाकिस्तान में आपका सबसे पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है, तो मिताली ने रिपोर्टर को फटकारते हुए कहा, "क्या आप कभी यही सवाल पुरुष खिलाड़ियों से पूछते हैं। क्या आप उनसे पूछते हैं कि आपकी सबसे पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है। मुझसे हमेशा ये सवाल पूछा जाता है, लेकिन मेरा मानना है कि उनसे भी ये सवाल पूछा जाना चाहिए।"

मिताली राज ने ये भी कहा कि भारतीय महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले उतनी लोकप्रियता नहीं मिलती। उनके मुताबिक दोनों के बीच बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा- "हम इतवे लोकप्रिय नहीं हैं इसका मतलब ये भी हो सकता है कि हम लगातार टीवी पर नहीं आते।" हालांकि मताली ने कहा कि बीसीसीआई इसके लिए कदम उठा रही है। और पिछली दो सीरीज टीवी पर दिखाई गईं हैं।

सोशल मीडिया में भी अब भारतीय महिला क्रिकेटरों को पहले के मुकाबले ज्यादा अहमियत दी जाने लगी है। मिताली ने कहा- "हमें उम्मीद है कि हम भी एक दिन उस मुकाम को हासिल करेंगे जहां पर आज पुरुष क्रिकेटर हैं।"

मिताली के मुताबिक पुरुष क्रिकेटरों ने मानक स्थापित किए हैं और हमारा प्रयास निरंतर रहता है कि हम उनके निर्धारित मानक तक पहुंचे। आपको बता दें कि मतिली राज महिला क्रिकेट के इतिहास में दूसरी ऐसी क्रिकेटर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 5500 रनों के आंकड़ों को भी छूने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेल्स में 24 जून से शुरू हो रहे महिला विश्वकप का फाइनल 23 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+