प्रशंसक को देश छोड़ने की हिदायत: विराट कोहली के बचाव में उतरे बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान मैदान पर अपने जोशीले व्यवहार के चलते आलोचको के निशाने पर रहते हैं। खास बात ये है कि यह स्टार खिलाड़ी ऐसे आलोचकों को अपने बल्ले के साथ साथ अपनी बातों से जवाब देने में भी पीछे नहीं हटता है। कुछ ऐसा ही एक वाक्या हाल में ही देखने को मिला है। विराट सोशल मीडिया पर वीडियो राउंड के तहत प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
Is #Kohli asking his non-Indian fans to leave their country and come to India🤔🤔.. Or to sort their priorities? #WTF pic.twitter.com/tRAX4QbuZI
— H (@Hramblings) November 6, 2018
जिसमें कुछ लोगों की टिप्पणियां भारतीय कप्तान को नागवार लगी। विराट ने पलटकर जवाब देते हुए ऐसे लोगों को देश छोड़ने तक की हिदायत दे डाली। विराट ने यह बात एक फैन की इस टिप्पणी पर की जिसमें उस फैन ने विराट के बारे में कहा था- "वह एक बढ़ाचढ़ाकर पेश किया गया बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं लगता है। मुझे इन भारतीयों की तुलना में अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को देखना ज्यादा पसंद है," विराट ने टिप्पणी का जवाब दिया और कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए। जाओ और कहीं और रहो। आप हमारे देश में क्यों रहते हैं और दूसरे देशों से प्यार करते हैं?" उन्होंने कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं।"
What is wrong if Virat Kohli tells a questioner (who tells him that he enjoys watching foreign cricketers more that Indian cricketers) that he should migrate abroad? Both have freedom of speech. But media is slamming Virat Kohli only
— Subramanian Swamy (@Swamy39) November 8, 2018
विराट कोहली के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। ऐसे में विराट कोहली के बचाव में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी उतरे हैं। स्वामी ने ट्वीट करके कहा कि अगर कोहली ने एक क्रिकेट प्रशंसक(जिसने कहा था कि वह भारतीय क्रिकेटरों की बजाय विदेशी क्रिकेटरों को देखना ज्यादा पसंद करता है) करने वालों को विदेश जाने की सलाह दे दी तो इसमें क्या गलत है? दोनों को ही बोलने की आजादी है, लेकिन मीडिया विराट कोहली को ही निशाने पर ले रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
