डर्बीः आईसीसी महिला विश्वकप में आज भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला है। जहां भारत अपने दोनों मैच जीतकर शानदार लय में है तो वहीं पाकिस्तानी की टीम ने दोनों मैच हारे हैं।
पाक के साथ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान मिताली राज ने ट्विटर पर बड़ा बयान दिया है। जीत की हुंकार भरते हुए मिताली ने ट्वीट किया, 'कल पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा दिन है। टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।'
Big game tomorrow against Pakistan 🇵🇰. The team would want to continue its winning run @BCCIWomen #WWC17 #INDvPAK https://t.co/xWEp2X8FTB
— Mithali Raj (@M_Raj03) July 1, 2017
आपको बता दें कि भारत ने अपना पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड को जीता था जिसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज को अपने दूसरे मैच में बड़े अंतराल से हराया था। गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में चौथे नंबर पर है जबकि पाकिस्तान की टीम आठवें नंबर पर। इसके अलावा भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीतकर मौजूदा प्वाइंट टैली में भी रन रेट के अधार पर दूसरे नंबर पर है। जबकि पाकिस्तान की टीम दो में से दोनों मैच हारकर आखिरी नंबर पर है।