For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या है टीम इंडिया की फेवरेट डिश, कैसी होती है तैयार? BCCI ने शेयर किया VIDEO

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम इस समय मुंबई में क्वारंटाइन कर रही है और यहां हम उस टीम की बात कर रहे हैं जो श्रीलंका के लिए रवाना होने वाली है। श्रीलंका में शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले की। इस दौरान बीसीसीआई ने टीम इंडिया की हॉट फेवरेट डिश को शेयर किया है। इस डिश का नाम 'मॉक डक' है जो कि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की काफी पसंदीदा है। इन खिलाड़ियों में संजू सैमसन हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या और कप्तान शिखर धवन खुद शामिल है।

बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- यम्मी वीडियो अलर्ट, संडे फूड फिक्स! आपके सामने 'मॉक डक' प्रस्तुत कर रहे हैं, यह भारतीय टीम की पसंदीदा डिश है।

यह वीडियो तकरीबन 2:30 मिनट का है जिसमें आप देख सकते हैं किस तरीके से यह डिश बनाई जाती है। भले ही इस जिसका नाम 'मॉक डक' हो जिसका मतलब बत्तख होता है लेकिन यह पूरी तरह से एक शाहकारी व्यंजन है जिसमें काफी हाई-प्रोटीन मिल जाता है। इस डिश के बारे में जानकारी मुंबई के ग्रांड हयात होटल के शेफ राकेश कांबले ने दी।

उन्होंने बताया, यह संजू सैमसंग की पसंदीदा है, मैंने शिखर धवन को इसे ट्राई करने के लिए कहा और उनको इससे प्यार हो गया। हार्दिक पंड्या और कुणाल पांड्या 3 से 4 दिनों में कम से कम एक या दो बार तो 'मॉक डक' आर्डर कर ही देते हैं।

VIDEO के लिए यहां पर क्लिक करके देखिए क्या है ये डिश, और कैसी हो रही है तैयार

इसी बीच शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम 28 जून को श्रीलंका रवाना हो जाएगी और यह बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए करियर में पहला मौका होगा जब वे टीम इंडिया की कमान संभालेंगे क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय इंग्लैंड में मौजूद है। बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में एक बार फिर से युवा खिलाड़ियों पर दारोमदार होगा और उनके लिए यह सुनहरा अवसर होगा।

देवदत्त पडिक्कल, कृष्णप्पा गौतम, चेतन सकारिया, रुतुराज गायकवाड़ और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं जबकि मनीष पांडे, पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। पहले तीन एकदिवसीय मैच 13, 16 और 18 जुलाई को होंगे, उसके बाद 21, 23 और 25 जुलाई को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़, पारस म्हाम्ब्रे और अन्य की उपस्थिति कोचिंग स्टॉफ के तौर पर होगी।

Story first published: Sunday, June 27, 2021, 13:58 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+