नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) राउंड-2 चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "महिला हॉकी टीम को बधाई। पूरे देश को इस पर गर्व है।"
महिला हॉकी टीम ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में यहां पोलैंड को 3-1 से मात दी।
इस जीत के साथ भारत एचडब्ल्यूएल राउंड-3 में प्रवेश कर गया है। यदि यह राउंड-3 में शीर्ष छह में जगह बना लेता है, तो यह रियो ओलंपिक गेम्स 2016 के लिए क्वालिफाई कर लेगा। हालांकि, दूसरे स्थान पर रहे पोलैंड को भी राउंड-3 में प्रवेश मिल गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।