दक्षिण अफ्रीका के लिए 'निर्णायक पल' होगा विश्व कप
दक्षिण अफ्रीका विश्व कप आयोजन समिति के एक सदस्य ने कहा कि अब जबकि विश्व कप के शुरू होने में 50 दिन रह गए हैं, तैयारियां पूरे जोर पर हैं।
स्थानीय आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैनी जार्डन ने कहा, "50 दिनों के भीतर हमें उस तैयारी को अंजाम तक पहुंचाना है, जो हमारे देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक पलों में एक होगा। यह वह पल होगा, जब पूरी दुनिया की नजर हम पर होगी।"
जार्डन ने अपने देशवासियों से इस तैयारी में मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं अपने देशवासियों से इस आयोजन में भागीदार बनने की अपील करता हूं क्योंकि यह हमारा आयोजन है। हम जानते हैं कि हमारी सफलता मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करेगी कि हम इसे कितने सफल तरीके से आयोजित कर पाते हैं।"
राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भी आयोजन में मदद के साथ देशवासियों को 'बाफना-बाफना' नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम की हौसला अफजाई करने की अपील की है। दक्षिण अफ्रीकी टीम को मेक्सिको और फ्रांस जैसी मजबूत टीमों के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications