Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WC 2019: भारत से भिड़ने से पहले पाक खिलाड़ियों को हुक्का पार्टी करना पड़ सकता है महंगा

कराची। विश्वकप से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान के तमाम खिलाड़ियों के खिलाफ सिंध की हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि टीम के कई खिलाड़ी भारत के खिलाफ मैच से पहले एक बार में शीशा यानि हुक्का पी रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार यह याचिका अब्दुल जलील मारवाट ने दायर की है, जिसमे उन्होंने कहा है कि शीशा पीने की वजह से ही टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत के खिलाफ मैच में काफी खराब था, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम यह मैच हार गई थी। जिन खिलाड़ियों के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है, उसमे शोएब मलिक, वहाब रियाज, इमाम उल हक और कप्तान सरफराज अहमद शामिल हैं।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्चा का भी नाम शामिल किया है। इसके अलावा इस याचिका में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और इंटरनेशनल टेनिल फेडरेशन को शामिल किया गया है। याचिका में कहा गया है कि भारत के खिलाफ अहम मैच में शोएब मलिक ने शून्य का स्कोर बनाया था, जबकि इमाम उल हक ने सिर्फ सात रन बनाए वहीं वहाज रियाज सिर्फ एक विकेट ले सके। बता दें कि विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने पाक को 89 रनों से मात दी थी। इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार 113 रनों की पारी खेली थी।

बता दें कि विश्वकप में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपराजेय रही है, अभी तक किसी भी विश्वकप मुकाबले में पाकिस्तान की टीम भारत को हरा नहीं सकी है। दोनों टीमों के बीच विश्वकप में कुल सात मैच खेले गए हैं, इन सभी सात मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ियों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि खिलाड़ी अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ कैफे में हैं। इमरान खान सरकार में मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने कहा कि जब भारत के खिलाफ मैच से कुछ घंटे पहले खिलाड़ी शीशा पीते हैं तो लोग उनसे क्या शर्मिंदगी के अलावा क्या अपेक्षा कर सकते हैं।

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 10:00 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+