ट्वेंटी-20 विश्व कप :मैक्लम को भाई पर भरोसा
ब्रेंडन ने समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा कि एक बेहतरीन ऑफ स्पिनर और विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर उनके भाई ने खुद को साबित किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आगे भी उनका अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा।
ब्रेंडन ने कहा, "नेथन बहुत कम समय में टीम के अहम अंग बन गए हैं। अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने एक भरोसेमंद खिलाड़ी की छवि पेश की है। मुझे पूरा यकीन है कि वह विश्व कप के अलावा आने वाले दिनों में भी देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सुपर-8 दौर में उनसे गेंद और बल्ले के साथ चमकदार प्रदर्शन की उम्मीद है।"
न्यूजीलैंड की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी है। उसने ग्रुप-बी में अपने दोनों मैच जीते। उसने श्रीलंका और जिंबाब्वे को पराजित किया। सुपर-8 दौर में उसकी पहली भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका के साथ होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications