उन्होंने अनुशासन समिति से चिरायु अमीन और अरुण जेटली को हटाने की मांग की थी. उनका कहना है कि ये दोनों सदस्य उनके प्रति दुराग्रह रखते हैं. अनुशासन समिति ललित मोदी के ख़िलाफ़ आर्थिक अनियमितता के आरोपों की जाँच कर रही है. इससे पहले बीबीसीआई ने ललित मोदी की इस मांग को ख़ारिज कर दिया था कि चिरायु अमीन और अरुण जेटली को समिति से अलग कर दिया जाए.
इस बीच अनुशासन समिति की बैठक में सुनवाई की कार्रवाई चल रही है. ललित मोदी के वकील ने मंगलवार को हुई अनुशासन समिति की बैठक में अनुरोध किया था कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फ़ैसले तक सुनवाई रोक दी जाए लेकिन समिति ने इसे स्वीकार नहीं किया था. बुधवार को भी सुनवाई हो रही है.