VIDEO: धोनी ने फिर लगाई अपने फैन के साथ रेस, 'Funny' मूड में दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स फिर से खिताब पर कब्जा पाने के लिए तैयारियों में जुट चुकी हैं। आईपीएल सीजन की शुरूआत 23 मार्च को होनी है, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होना है। पिछले सीजन की चैंपियन चन्न्ई टीम ने रविवार के दिन खूब नेट प्रैक्टिस की। वहीं इसी दाैरान कप्तान धोनी एक बार फिर अपने एक फैन के साथ मैदान पर रेस लगाते नजर आए। धोनी 'Funny' मूड में फैन को रिएक्शन देते भी दिखे जिसका वीडियो चेन्नई टीम के ट्वीटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे। उनके पास तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी के पास खड़े थे। फैन दौड़ता हुआ उनके पास आ रहा था। धोनी ने फैन को देख लिया और पहले दोनो हाथ लहराते हुए फनी रिएक्शन दिया और दौड़ लगा दी। फैन भी वापस नहीं लौटा और धोनी को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। सेक्योरिटी ने उनको पकड़ लिया फिर धोनी फैन के पास हाथ मिलाने पहुंचे। फैन उनके साथ फोटो क्लिक कराना चाह रहा था। लेकिन धोनी प्रैक्टिस के लिए वापस लौट गए।
Catch Me If You Fan #AnbuDen Version! #SuperPricelessThala @msdhoni and the smiling assassin @Lbalaji55! #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/xvqaRKp9kB
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 17, 2019
बता दें कि यह कोई पहला माैका नहीं है जब धोनी अपने फैन के साथ मस्ती के मूड में दिखे हों। धोनी के पैर छूने के लिए कई बार फैंस सुरक्षा का घेरा तोड़कर मैदान पर आ चुके हैं। हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में धोनी अपने फैंन से भागते हुए नजर आए। आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू होते ही एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में धोनी से मिलने पहुंच गया| धोनी ने जैसे ही फैन को अपनी ओर आता देखा तो वह कभी रोहित शर्मा के पीछे छिपने लगे तो कभी साथी खिलाड़ियों के। हालांकि अंत में धोनी विकेट के पीछे खड़े हो गए और उन्होंने फैन को गले लगाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
