टीम में छठे बॉलर के सवाल पर बोले कोहली, 'मैं भी बड़ा घातक गेंदबाज हूं'
नई दिल्ली। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2019 के दौरान मंगलवार का दिन भारतीय टीम के लिए बेहद खास होगा। मंगलवार को विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। विश्व कप में विराट कोहली ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है तो अधिकांश मौकों पर कप्तानी के दौरान उनकी रणनीति भी विपक्षी टीम को जाल में फंसाने में कामयाब रही है। वहीं, मैनचेस्टर में ब्लैक कैप्स के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कोहली ने अपनी गेंदबाजी को लेकर एक खुलासा किया है।

मैं भी घातक हूं, कर सकता हूं गेंदबाजी- कोहली
दरअसल, सेमीफाइनल मैच से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गेंदबाजी को लेकर एक खुलासा किया। अब तक 5 गेंदबाजों के साथ खेल रही टीम को लेकर कोहली से जब छठे गेंदबाज के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा कि 5 गेंदबाजों के साथ खेलने से टीम को बल्लेबाजी में अतिरिक्त गहराई मिलती है। हमें एक एक्स्ट्रा बैट्समैन खिलाने का मौका मिलता है। कोहली ने मजाकिया लहजे में कहा, मैं खुद भी गेंदबाजी कर सकता हूं। जहां तक छठे बॉलर का सवाल है तो मैं खुद भी बड़ा घातक गेंदबाज हूं, जब तक मैं पिच पर गिर नहीं जाता। मैं अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं।'
ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल मैच से पहले कोहली ने खेला माइंड गेम, विलियमसन को वो पल याद दिलाकर डराया

सेमीफाइनल में आज कीवियों से भिड़त
कोहली ने कहा कि 5 गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला अभी तक टीम के लिए कारगर साबित हुआ है। कोहली ने कहा, 'विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं में आगे जाने के लिए अपने प्लान को लचीला बनाना होता है, हालात के हिसाब से प्लान करना होता है, आप हमेशा एक सेट बैटिंग ऑर्डर नहीं रख सकते हैं। मुझे लगता है, हमने इन चीजों को अच्छे से हैंडल किया है।'

पहली बार विश्व कप के सेमी में भारत के सामने होंगे ब्लैक कैप्स
बता दें कि इस विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड का ये पहला मुकाबला होगा, हालांकि लीग स्टेज में भारत को न्यूजीलैंड से खेलना था लेकिन वह मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया था और दोनों टीमों को एक-एक से संतुष्ट होना पड़ा था। साथ ही ये पहली बार होगा जब भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में कीवियों से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड ने 7 बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है लेकिन केवल एक बार 2015 विश्व कप में टीम सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों उनको हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम इंडिया ने तीन सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि तीन में ही हार का सामना करना पड़ा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
