For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शैम्पेन बोतल के खुलते ही भाग निकले इंग्लैंड के 2 मुस्लिम क्रिकेटर, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप के 44 साल के इतिहास में पहली बार खिताब पर कब्जा किया। रोमांचक भरे मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पस्त करते हुए पिछले कई सालों से लिया हुआ सपना अब जाकर पूरा किया। इस माैके पर पूरी टीम जोरों से जश्न मनाती दिखी। कप्तान इयोन मोर्गन खुशी के आंसू बहाते दिखे, लेकिन जब टीम ट्राॅफी उठाकर एकसाथ जश्न मना रही थी तो मोइन अली और आदिल राशिद उनके साथ शामिल हुए लेकिन थोड़ी बाद बीच से भागते हुए नजर भी आए।

दरअसल, इन दोनों मुस्लिम क्रिकेटरों ने धर्म का पालन करते हुए शैंपेन स्प्रे से बचने के लिए समारोह को छोड़ दिया। हाालंकि बाद में वह इस जश्न में शामिल हुए और ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते भी नजर आए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब आदिल रशीद व मोइन अली इंग्लैंड की जीत में शैंपन स्प्रे के कारण शरीक न हुए हों। ये दोनों क्रिकेटर कई बार शैंपेन स्प्रे से बचने के लिए टीम से अलग होते दिखे हैं, लेकिन जिस तरह विश्व कप फाइनल में उन्होंने बचने के लिए दाैड़ लगाई, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए इंग्लैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा। हेनरी निकोलस ने 55 तो टाॅम लाथम ने 47 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड टीम ने भी जोस बटलर की नाबाद 84 रनों की पारी की बदाैलत 50 ओवर में 241 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। फिर मैच सुपरओवर तक गया जहां फिर दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। यानि इसके बाद भी वर्ल्ड कप का विजेता नहीं मिला। फिर आईसीसी के नियमानुसार जिस टीम ने सबसे अधिक बाउंड्रीज मारी उस टीम को विजेता घोषित किया गया। जिसमें इंग्लैंड ने 26 और न्यूजीलैंड ने 16 बाउंड्रीज लगा दी।

Story first published: Monday, July 15, 2019, 14:55 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+