इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से अपना संन्यास वापस ले लिया है। उन्होंने टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम से बातचीत के बाद यह फैसला किया, जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर 'रॉबर्ट की' भी शामिल थे।
इस बात की पुष्टि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कर दी है कि मोईन अली टेस्ट क्रिकेट में वापस आ गए हैं और उन्हें एशेज में शामिल कर लिया गया है। मोईन अली का एशेज सीरीज में शामिल होना बहुत बड़ी बात है क्योंकि अंग्रेजों के लिए यह श्रृंखला विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ी है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होती है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में स्पिनर जैक लीच के चोटिल होने के बाद मोईन अली को शामिल किया गया है। मोईन अली को एजबेस्टन और लॉर्ड्स में होने वाले पहले दो टेस्ट मैच के लिए जगह मिल गई है। मोइन ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में 4 मैच खेलने के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी।
IND vs AUS Match Prediction: कौन जीतेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला
मोइन इससे पहले बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम के टेस्ट मैच मैनेजमेंट में आने के बाद फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दे रहे थे। मैकुलम ने कोचिंग संभालने के बाद 'बैज बॉल' स्टाइल में क्रिकेट खेलने के लिए मोईन अली को फिट पाया था और मोइन का मानना था कि बेन स्टॉक्स व मैकुलम की आक्रामक मानसिकता उनके क्रिकेट खेलने के स्टाइल से मैच खाती है।
अब मोईन अली की वापसी बताती है कि बैकग्राउंड में हो रही बातचीत बिल्कुल सही तरीके से फिट बैठी हैं और दाएं हाथ का ऑफ स्पिनर गेंदबाज व बाएं हाथ का यह बल्लेबाज एक बार फिर से अंग्रेज टेस्ट टीम का हिस्सा बनता हुआ नजर आएगा। अगर अली का प्लेइंग इलेवन में चयन हो जाता है तो भी नंबर आठ पर बल्लेबाजी करेंगे। पहला एशेज टेस्ट मैच 16 जून को शुरू होगा और पांचवां मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा।