वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: चीनी खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। जी हां पीवी सिंधू ने ग्लास्गो में खेले जा रहे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल के मुकाबले में सिंधू ने चीन की 19 वर्षीय खिलाड़ी चेन यू फेई को सीधे सेटों में 21-13, 21-10 से हराया। इस जीत के साथ सिंधू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीनी खिलाडि़यों के खिलाफ अपना अजेय अभियान जारी रखा है। चीन की खिलाड़ी चेन यू फेई 48 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधू के सामने कोई चुनौती नहीं दे पाई।
सिंधू ने पहले गेम में शानदार खेल दिखाया। हालांकि चीनी खिलाड़ी चेन यू फी ने 4-6 से शुरुआती बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद सिंधू ने वापसी करते हुए 7-7 से बराबरी की। जब स्कोर 8-8 से बराबर था सिंधू ने उसके बाद लगातार 6 अंक हासिल किए और स्कोर को 13-8 तक ले गईं। इसके बाद सिंधू ने यू फी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया। सिंधू ने शानदार खेल दिखाते हुए चीनी खिलाड़ी को दूसरे सेट में भी कोई मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में सिंधू ने शानदार खेल दिखाया और 8-0 की बढ़त बना ली।
दूसरे गेम के पहले हाफ में ही मैच में अपनी पकड़ सिंधू ने 11-1 से मजबूत कर ली थी। यहां से हार की कोई संभावना नहीं बची थी। लेकिन इसके बाद यू फी ने वापसी की कोशिश की और स्कोर को 16-8 तक ले जाने में सफल हुईं लेकिन सिंधू ने वापसी में देरी न करते हुए 21-10 से मैच अपने नाम कर लिया और पहली बार विश्वचैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने में सफल हुईं। सिंधू ने दोनों ही सेट बड़ी आसानी से जीते।
2013 और 2014 में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंधु ने ब्रांज मेडल जीता था। और अब फाइनल में उनका मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहरा से होगी। आपको बता दें कि शनिवार को ही खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नोजोमी ने साइना नेहवाल को हराया था। तीन सेट तक चले मुकाबले में नोजोमी ने साइना को 12-21, 21-17, 21-10 से हराया। नोजोमी वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली जापानी खिलाड़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
