For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोईन अली ने दिए संकेत, इतने साल बाद ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

नई दिल्ली। इंग्लैंड के लिए अहम खिलाड़ी मोईन अली ने संकेत दिए हैं कि वो कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे। अली ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। इस हरफनमौला खिलाड़ी को लगता है कि वह दो से तीन साल और शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेल सकते हैं और इसलिए वो ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मोइन को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के बाद से खेल के लंबे प्रारूप में इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है।

अली ने हालांकि इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूपों में खेलने की इच्छा जाहिर की है और कहा है कि उनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने को लेकर ज्यादा समय नहीं है।मोइन ने दूसरा पोडकास्ट पर कहा, "इस महामारी के बाद मैं जितना खेल सकता हूं खेलना चाहता हूं।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "उच्च स्तर पर क्रिकेट मेरे लिए दो-तीन साल में खत्म हो जाएगा। मैं इसका ज्यादा से ज्यादा लुत्फ लेना चाहता हूं और ज्यादा से ज्यादा खेलना चाहता हूं। मोइन इंग्लैंड की उस टीम का हिस्सा थे जिसने बीते साल नाटकीय अंदाज में विश्व कप जीता था। मोइन ने इस पर कहा, "वह शानदार समय था। मुझे लगता है कि चार साल की सारी भावनाएं उमड़ आई थीं और काफी कुछ हो चुका था। हमारे ऊपर घर में जीतने का बहुत दबाव था।

बता दें कि अली इंग्लैंड के लिए 60 टेस्ट, 101 वनडे और 28 टी20 मैच खेल चुके हैं। वह टेस्ट में 181, वनडे में 85 तो टी20 में 16 विकेट अब तक दर्ज कर चुके हैं।

Story first published: Friday, May 8, 2020, 19:31 [IST]
Other articles published on May 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+