For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 : मोईन अली ने महज इतनी गेंदों में ही लगा दिया शतक, जड़े ताबड़तोड़ 11 छक्के

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोईन अली ने शुक्रवार को वाइटीलिटी ब्‍लास्‍ट टी20 लीग में धमाकेदार पारी खेलते हुए वॉर्सेस्‍टरशायर को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया है। मोईन ने ससेक्‍स के खिलाफ हुए तीसरे क्‍वार्टरफाइनल में महज 50 गेंदों में ही शतक लगा दिया और टीम को 8 विकेट से आसान जीत दिलाई। उनके बल्ले से नाबाद 60 गेंदों में 121 रन आए, जिसमें 8 चाैकों के साथ-साथ 11 छक्के भी शामिल रहा। अली का यह टी20 क्रिकेट में दूसरा शतक है।

अली वॉर्सेस्‍टरशायर की कप्तानी कर रहे हैं। उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज के पहले मैच के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद वह घरेलू टी20 खेलने चले गए थे। अली ने टाॅस जीतते हुए ससेक्‍स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। ससेक्स की ओपनिंग जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 84 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। ओपनर फिलिप साॅल्ट ने 72, जबकि कप्तान ल्यूक ब्राइट ने 28 रन बनाए जिसकी बदाैलत ससेक्स ने वॉर्सेस्‍टरशायर को 185 रनों का लक्ष्य दिया।

जवाब में वॉर्सेस्‍टरशायर की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्‍लेबाज रीस टोपले पहले ही ओवर में आउट हो गए। लेकिन इसके बाद मोईन अली ने रिकी वेसल्‍स के साथ मिलकर ससेक्‍स के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्‍होंने ससेक्‍स के किसी गेंदबाज को नहीं बख्‍शा। अली और वेसल्‍स ने चाैकों - छक्कों की बरसात करते हुए दूसरे विकेट के लिए 179 रन जोड़े। वेसल्‍स 47 रन बनाकर 18वें ओवर में ओली रोबिनसन की गेंद पर आउट हुए लेकिन तब तक अली ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। अब वॉर्सेस्‍टरशायर का 21 सितंबर को सेमीफाइनल में ग्लॉस्टरशायर और डर्बीशायर के बीच जीतने वाली टीम के साथ होगा।

Story first published: Saturday, September 7, 2019, 19:29 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+