
मोईन ने तोड़ा आत्मविश्सास
कुलदीप जब पारी का 16वां ओवर फेंकने आए तो उनके सामने मोईन अली थे, जिन्होंने चाैके के साथ ओवर का आगाज किया। कुलदीप ने कभी सोचा नहीं था कि यह ओवर उनके लिए इतिहास का सबसे बुरा ओवर साबित होने वाला है। मोईन अली ने कुलदीप के खिलाफ हमला बोला और तीन छक्कों और दो चौके जड़ते हुए उन्होंने इस युवा स्पिनर का आत्मविश्सास तोड़ दिया, हालांकि इस ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप मोईन अली को कैच आउट करवाने में सफल रहे, लेकिन अपनी गेंदों की मोईन द्वारा की गई जबरदस्त पिटाई से वह इतने हताश हुए कि रो पड़े।
World Cup 2019: अब पाकिस्तान ने किया दावा, विश्व कप के लिए चुनी है '3D' टीम
|
फिल्डिंग में दिखा असर
मोईन अली से हुई पिटाई का असर कुलदीप की फिल्डिंग में भी दिखा।उन्हें अच्छा फिल्डर माना जाता है लेकिन जब 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने मिस फिल्डिंग की तो उसका खामियाजा 4 रनों के साथ भुगतना पड़ा। इसके बाद मैच की पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने एक बार फिर खराब फील़्डिंग की और बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली जश्न मनाने लगे। दरअसल कुलदीप की मिस फील्डिंग की वजह से ही विराट कोहली का पांचवां आईपीएल शतक पूरा हुआ था। जब विराट की सेंचुरी पर पूरा स्टेडियम तालियां बजा रहा था, उस वक्त कोने में खड़े कुलदीप यादव टूट कर बिखर रहे थे।

यूं जीता बेंगलुरू
बता दें कि बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 4 विकेट खोकर 214 रनों का लक्ष्य रखा। कप्तान कोहली ने 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, तो मोईन ने 28 गेंदों में 66 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की तरफ से नितिश राणा(85) अंत तक खेले लेकिन मैच नहीं जीता सके। वहीं हर मैच में जीत दिलाने वाले आंद्रे रसेल ने भी 9 छक्के लगाकर 25 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली लेकिन बावजूद इसके बेंगलुरू 10 रनों से जीत गया।
World Cup में क्रिकेटरों की पत्नियों और प्रेमिकाओं को लेकर BCCI ने उठाया कड़ा कदम


Click it and Unblock the Notifications
