For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोईन अली का बयान- ये है दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज, इसके जैसा कोई नहीं

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने घर में चल रहे आईसीसी विश्व कप को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगा। टीम ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका पर 104 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का आगाज किया था। 'मैन ऑफ द मैच' भले ही बेन स्टोक्स बने हों लेकिन उनके अलावा एक और ऐसा खिलाड़ी रहा जिसने अपने दम पर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया था। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज जोर्फ्रा आर्चर हैं जिन्होंने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 बड़े बल्लेबाजों को आउट किया था। आर्चर की गेंदबाजी देख मोईन अली भी हैरान हैं और उन्होंने आर्चर को दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज कहा।

अली ने कहा कि अब तक मैने जितने तेज गेंदबाजों को देखा है उनमें से जोफ्रा सबसे तेज बॉल फेंकते हैं। वह अब उभरता हुआ सितारा है। वह बल्‍लेबाज की ताकत भांपकर गेंदबाजी करता है। दुनियाभर की टीमें उनपर निगाहें बनाई हुई हैं। उनकी गेंदों में सिर्फ रफ्तार नहीं है, बल्कि लाइन लेंथ भी जबरदस्त है। खासकर स्लोवर और यॉर्कर गेंद पर शानदार कंट्रोल है। अली ने यह भी बताया कि वह आर्चर की गेंदों का सामना नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें नेट पर काफी खेला है और उन्हें अब दोबारा नहीं खेलना चाहता। जोफ्रा अद्भुत हैं, वह सभी बल्लेबाजों को कुछ अलग करने पर विवश करते हैं, उनकी गति अविश्वसनीय है। मैने अब तक जितने भी गेंदबाजो का सामना किया है, यह उनमें सबसे तेज हैं। वह आपके टीम में हैं यह जानकर काफी फर्क पड़ता है।

आर्चर ने इसी साल पिछले महीने मई की 3 तारीख को आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्‍यू किया है। जोफ्रा के हिस्‍से में अबतक वनडे के कुल 4 मैच हैं। इनमें जोफ्रा अब तक 6 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी इनके कायल हो चुके हैं। उन्होंने आर्चर के बारे में बात करते हुए कहा कि आर्चर लाजवाब गेंदबाज हैं। बहुत से बल्लेबाज उन्हें दोबारा नहीं खेलना चाहेंगे। वह इंग्लैंड के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे। वह बुहत ही चतुराई से गेंद करते हैं और किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने का दम रखते हैं।

Story first published: Saturday, June 1, 2019, 18:36 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+