मोइन अली ने चुनी CSK की ऑल टाइम प्लेइंग 11, कौन हैं धोनी की टीम के ऑलराउंडर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली इस समय एशेज सीरीज में खेल रहे हैं जहां वे अपनी टीम के लिए बढ़िया ऑलराउंड रोल अदा कर रहे हैं।
अली आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का भी अहम हिस्सा है और उन्होंने इस टीम को खिताब दिलाने में मदद भी की है। मोइन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स को एक अहम टीम मानते हैं।
सच यह है कि अली के पूरे क्रिकेट करियर में सीएसके एक महत्वपूर्ण टीम है। मोईन अली ने चेन्नई सुपर किंग्स की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। इस टीम ने दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी देखा है और उनका कप्तान खुद दुनिया के बेस्ट कप्तान में एक है।
ऐसे में जब अली से चेन्नई सुपर किंग्स की बेस्ट प्लेइंग 11 चुनने के लिए कहा गया तो उत्सुकता यही थी कि अली अपने आपको जगह देंगे या नहीं। देखते हैं इस टीम के लिए अली ने किन खिलाड़ियों का चुनाव किया है।
अली ओपनिंग में मौजूदा बल्लेबाजी सनसनी ऋतुराज गायकवाड के साथ गए हैं जिनके साथ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन ओपनर होंगे। नंबर 3 पर सुरेश रैना है, नंबर चार पर अंबाती रायडू हैं। मध्यक्रम के यह दोनों बल्लेबाज सीएसके के लिए बहुत अनुभवी और प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे टाइम तक इस टीम की सेवा की है।
ये भी पढ़ें- मोइन अली इससे बेहतर बल्लेबाज हैं, नासिर हुसैन का दावा- "संन्यास के बाद सोचेंगे, और ज्यादा रन कर सकता था!"
मोइन ने इसके बाद माइक हसी को चुना है जो ऑस्ट्रेलिया के बहुत जबरदस्त सफेद गेंद क्रिकेटर रह चुके हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निर्विवादित तौर पर टीम के विकेटकीपर और कप्तान हैं। ऑलराउंडर में रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो को जिम्मेदारी मिली है। ब्रावो ने सीएसके के लिए बड़ा अहम रोल अदा किया है तो जडेजा अभी भी बतौर ऑलराउंडर यहां अच्छा काम कर रहे हैं।
स्पिन में हरभजन सिंह एक भरोसेमंद चेहरा है। तेज गेंदबाजी में उन्होंने दीपक चाहर और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को रखा है। ऑल टाइम सीएसके टीम यहां पर देख सकते हैं।
रुतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, माइकल हसी, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
