ईशांत शर्मा ने दिया पहला झटका
मोहाली में खेले जा रहे दूसरे ट्वेन्टी-20 में शुरुआती झटके के बाद श्रीलंका की टीम ने 50 रन पूरा कर लिया है.
श्रीलंका ने ये स्कोर पाँवें ओवर में पूरा किया.
इससे पहले सलामी बल्लेबाज़ी तिलकरत्ने दिलशान एक ही रन बनाकर आउट हुए.
दिलशान को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ईशांत शर्मा ने आउट किया. श्रीलंका का पहला विकेट 10 के स्कोर पर गिरा.
इसस समय श्रीलंका का स्कोर पाँच ओवर की समाप्ति पर एक विकेट खोकर 61 रन है.
कुमार संगकारा और सनत जयसूर्या अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.
पहला ट्वेन्टी-20 मैच भारत श्रीलंका से 29 रनों से हार गई थी. बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण तीनों में भारत के प्रदर्शन की आलोचना हुई थी.इस मैच में श्रीसंत नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें स्वाइन फ़्लू है.
इससे पहले हुए टेस्ट सिरीज़ ने भारत ने श्रीलंका को हरा दिया था और विश्व की नंबर एक टीम बन गया था.
वैसे ट्वेन्टी-20 फ़ॉर्मेट में श्रीलंका का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है जबकि भारत ट्वेन्टी-20 विश्व कप जीत चुका है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
