For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'150 kph कौन मीडियम पेसर फेंकता है': पाक बॉलर का दावा- मुझे देख उड़े थे कोहली के होश

नई दिल्ली: पाकिस्तान को हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले तेज गेंदबाजों का सहारा मिला है। इमरान खान से शुरू होकर मोहम्मद अब्बास के रूप में आज भी पाकिस्तान के पास दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले तेज गेंदबाज हैं।

उनमें से कई अपने कारनामों के कारण सबसे अलग हैं, जैसे वसीम अकरम और मोहम्मद आमिर अपनी स्विंग के चलते और कुछ अपनी गति के कारण, जैसे वकार यूनुस और शोएब अख्तर, लेकिन शायद ही कभी किसी गेंदबाज के बारे में उसकी लंबाई के चलते बात की गई हो।

मोहम्मद इरफान की चर्चा थी उनकी लंबाई-

मोहम्मद इरफान की चर्चा थी उनकी लंबाई-

हालांकि ऐसे ही एक गेंदबाज थे मोहम्मद इरफान। 7 फीट 1 इंच लंबे लेफ्ट आर्म पेसर ने पाकिस्तान के लिए 60 ODI, 4 टेस्ट और 22 T20I खेले हैं। लेकिन उनके करियर में उनकी लंबाई के कारण उनको काफी चर्चा हासिल हुई थी जिसके कारण उन्हें काफी उछाल उत्पन्न करने में मदद मिली।

लेकिन गेंदबाज के पास अच्छी स्पीड भी थी। पाकिस्तानी पेसर द्वारा सुनाई गई एक घटना में ऐसा ही कुछ जिक्र है और इस घटना का हिस्सा और कोई नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं।

'भारतीय को लगा मैं स्पीड नहीं निकाल सकता'

'भारतीय को लगा मैं स्पीड नहीं निकाल सकता'

"जब मैंने पहली बार भारत का दौरा किया, तो भारतीय खिलाड़ी मुझे बता रहे थे कि उनके कोच और सहयोगी स्टाफ ने उन्हें बताया था कि मैं केवल 130-135 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करता हूं, इससे ज्यादा की स्पीड मैं नहीं निकाल सकता।

रविंद्र जडेजा नहीं होंगे चेन्नई में होने वाले CSK ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा, सामने आया कारण

"यहां तक ​​कि विराट कोहली ने मुझे बताया कि उनके बगल वाले कोच ने उनसे कहा था कि मैं केवल 130-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता हूं। हां बस इतना है कि मैं थोड़ा लंबा हूं तो ज्यादा उछाल मिलेगा बाकि कोई खतने की बात नहीं है," इरफान ने अपने यूट्यूब चैट शो क्रिक कास्ट पर बातचीत के दौरान कहा।

'150 kph देख चौंक गए कोहली'

'150 kph देख चौंक गए कोहली'

हालांकि कोहली ने इरफान से 130 के आसपास गेंदबाजी करने की उम्मीद की थी, लेकिन वह जल्द ही तेज गेंदबाज को 150 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब देखकर चौंक गए।

इस बात का जिक्र करते हुए इरफान ने आगे बताया, "इसलिए जब वह अपने पैड बांधकर बैठे थे, तो उन्होंने देखा कि मैंने पहली गेंद 145-146 किलोमीटर प्रति घंटे पर पहुंचाई है। इसलिए उन्होंने सोचा कि स्पीड गन के साथ कुछ समस्या हो सकती है। और फिर मैंने 147 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी की, तो कोहली ने मुझे बताया कि उन्होंने अपने कोच से पूछा कि या तो वह झूठ बोल रहे है या स्पीड गन के साथ कुछ समस्या है।

'कोहली ने मेरे मुंह पर कही ये बात'

'कोहली ने मेरे मुंह पर कही ये बात'

"विराट कोहली ने मुझे आमने-सामने बताया। इरफान ने कहा, "जब मैंने 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने बगल मैं बैठे व्यक्ति (कोच) को गाली भी दी कि मैं किस तरह का मध्यम तेज गेंदबाज हूं। मैं 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था।"

फिलहाल भारत और पाकिस्तानी की टीमें कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं। वे केवल एशिया कप या आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। पाकिस्तानी टीम इस समय इंग्लैंड में है जहां उसको आज (गुरुवार) अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलना है।

Story first published: Thursday, August 13, 2020, 10:38 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+