पाक बोर्ड से नाराज हुए मोहम्मद आमिर और हसन अली ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों मोहम्मद आमिर और हसन अली ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने की वजह से एक बड़ा कदम उठाया। मोहम्मद आमिर और हसन अली पीसीबी के इस फैसले से इतने नाराज हुए कि इन दोनों ने पाकिस्तान टीम के व्हाट्सप्प ग्रुप को छोड़ दिया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पिछले दिनों केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए बाबर आजम को पाकिस्तान वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार हसन अली को फिट नहीं होने का वजह से अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया जबकि आमिर को टीम की राजनीति के चलते बाहर किया गया है। इनके साथ ही एक अन्य तेज गेंदबाज वहाब रियाज को भी अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया गया था लेकिन उन्होंने टीम का व्हाट्सप्प ग्रुप नहीं छोड़ा है। मोहम्मद आमिर और हसन अली ने इस फैसले से खफा होकर टीम का ग्रुप छोड़ा।
हसन अली कमर की चोट की वजह से पिछले साल ज्यादातर मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनकी कमर की चोट एक बार फिर उभरकर सामने आई है। पीसीबी अब हसन अली को इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने पर विचार कर रही हैं। मोहम्मद आमिर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अचानक टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और पीसीबी के अधिकारी और टीम प्रबंधन उनके इस फैसले से नाराज था। ऐसा बताया जा रहा है कि आमिर को इसी वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट प्रदान नहीं किया गया है।
बाबर आजम अब पाकिस्तान के टी20 फॉर्मेट के साथ ही वनडे फॉर्मेट में भी टीम के कप्तान होंगे। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं दिए जाने के बावजूद आमिर, हसन और रियाज का पाकिस्तान टीम में चयन हो सकता है। पाकिस्तान को इंग्लैंड का दौरा करना है और देखना होगा कि इनमें से कौन टीम में जगह बना पाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
