नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस दौरान टीम में एक खिलाड़ी की वापसी को विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद आमिर की वापसी हुई। आमिर के साथ ही शान मसूद, हुसैन तलत, मोहम्मद रिजवान को भी टीम में जगह मिली है। आमिर की वापसी से पाकिस्तान की गेंदबाजी मजबूत हुई है। आमिर के साथ गेंदबाजों में हसन अली, शाहीन अफरीदी और उस्मान शिनवारी भी गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे।
26 साल के तेज गेंदबाज आमिर ने टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके वनडे टीम में जगह बनाई। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज 19 से 30 जनवरी तक खेली जाएगी। वहीं तलत एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे जो पदार्पण करेंगे।
पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है :
सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, हसन अली, हुसैन तलत, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, शोएब मसूद , उस्मान शिनवारी।