आमिर ने बताया किस ट्रिक से उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में विराट को दिया था झटका

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को मात देने में भी उनका अहम योगदान था। पाकिस्‍तान ने 50 ओवर में चार विकेट पर 338 रन का विशाल स्‍कोर खड़ा किया था। पाकिस्‍तान के इस बड़े स्‍कोर के बावजूद भारतीय टीम से मैच में हर किसी को बराबरी के मुकाबले की उम्‍मीद थी लेकिन आमिर ने रोहित शर्मा (0), शिखर धवन (21) और जोरदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली (5) को आउट करके मैच को एकतरफा बना दिया।

हाल ही में वॉयस ऑफ क्रिकेट के एपिसोड में जैनब अब्बास से बात करते हुए आमिर ने इस राज से पर्दा उठाया कि उन्होंने विराट कोहली को किस रणनीति के तहत आउट किया। आमिर ने कहा, 'जब विराट बल्लेबाजी करने आए तो मैंने उन्हें एक इन-स्विंग गेंद फेंकी जिसे वो खेलने से चूक गए। रोहित शर्मा भी ऐसी ही गेंद पर आउट हुए थे। उनका कैच छूट चुका था और मुझे लगा कि अगर ये टिका रह गया तो वो भारत को जीत की ओर ले जाएगा। मैंने प्रार्थना की, कि उनका विकेट मिल जाए और अगली ही गेंद पर शादाब खान ने उनका शानदार कैच लपक लिया और विराट कोहली को पवेलियन की राह दिखा दी।

सचिन और विराट के बारे में कहा ये:

आमिर ने अपने करियर में विराट कोहली और सचिन तेंदुल कर दोनों को ही आउट किया है। उनसे जब पूछा गया कि इसंन्यास को लेकर गौतम गंभीर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयाननों दिग्गजों में किसका विकेट ज्यादा खास रहा तो उन्होंने कहा, 'दोनों। वो दोनों ही बड़े बल्लेबाज हैं। हालांकि मैं तेंदुलकर का नाम लेना चाहूंगा क्योंकि उनके सामने जब मैं खेल रहा था तब मैं टीम में नया था। इसलिए सचिन का विकेट ज्यादा खास था।'

Story first published: Thursday, October 18, 2018, 12:20 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+