पढ़िए, मोहम्मद आमिर क्यों बने फाइनल में हटके प्लेयर ऑफ द मैच?
लंदन। ओवल के मैदान पर चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से धराशायी कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। पेस बॉलर मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ को तोड़ दिया और पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत की नींव रख दी।

मोहम्मद आमिर ने दिए भारत को तीन शुरुआती झटके
एक ऐसे पिच पर जो बल्लेबाजों के लिए आसान लग रही थी और पाकिस्तान ने जिस पर बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, उसी पर जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो ढह गई। मोहम्मद आमिर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन को आउट कर शुरुआत में ही भारत को तीन बड़े झटके दे दिए।

इनिंग के पहले ओवर में रोहित शर्मा का विकेट
पाकिस्तान के खिलाफ जीत की लिए भारत के सामने 339 रनों का लक्ष्य था। इसका पीछा करने के लिए जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो इनिंग के पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद आमिर ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। यह भारत के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

फिर विराट कोहली और शिखर धवन का विकेट
मोहम्मद आमिर ने अपने दूसरे ही ओवर में कप्तान विराट कोहली का बेहद अहम विकेट लेकर भारतीय टीम को परेशानी में डाल दिया। आमिर की एक गेंद को फ्लिक करने के चक्कर में विराट, शादाब खान को आसान कैच दे बैठे। इसके बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई। नौवें ओवर में मोहम्मद आमिर ने शिखर धवन का विकेट चटखाकर ताबूत में एक और कील ठोक दी। मोहम्मद आमिर की एक गेंद धवन के बल्ले का किनारा लेती हुई सरफराज अहमद के हाथों में चली गई।

मोहम्मद आमिर इसलिए बने हटके प्लेयर
मोहम्मद आमिर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में कामयाब रहा और एक-एक कर विकेट गिरते चले गए। 158 रन पर पूरी भारतीय टीम सिमट गई और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में एक करारी हार अपने नाम लिख गई। भारतीय टीम को हार के कगार पर पहुंचाने वाले मोहम्मद आमिर हटके प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications