Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने लगाया 'शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने

कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तेज-तर्रार विकेटकीपिंग की दुनिया कायल है। श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के पांचवे वनडे में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वे अपने वनडे करियर के 300 वें मैच में 100 स्टंप करने के जादुई आंकड़े को छूने से महज एक स्टंप दूर रहे थे। लेकिन 36 साल के धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में ये उपलब्धि हासिल कर ली।

रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के पांचवें मैच में युजवेंद्र चहल की गेंद पर अकिला धनंजय को स्टंप कर धोनी ने यह मुकाम हासिल किया। धोनी ने भारत के लिए 97 और एशिया इलेवन के लिए 3 स्टंप्स किए हैं। आपको बता दें कि धोनी ने ये मुकाम श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे कुमार संगकारा को पछाड़कर हासिल किया है। संगकारा के वनडे में 99 स्टंप थे।

गौरतलब है कि इससे पहले धोनी ने अपने 298वें वनडे में दानुष्का गुणाथिलका को स्टंप कर श्रीलंका के कुमार संगकारा की बराबरी की थी। जिनके नाम पहले से 99 स्टंपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ अबतक सबसे ज्यादा स्टंपिंग की है। उसके 22 खिलाड़ियों को उन्होंने स्टंप किए। जबकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज के विरुद्ध क्रमश: 16, 12, 12 स्टंप किए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+