पूर्व पाकिस्तानी बाॅलर बोला- कोहली-रोहित को आउट करना आसान है, पर स्मिथ को नहीं
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से हर गेंदबाज वाकिफ है। अगर दोनों क्रीज पर टिक जाएं तो फिर किसी भी गेंदबाज के लिए इनको आउट करना मुश्किल हो जाता है। कोहली चाैकों की बाैछार लगाते हैं, तो रोहित छक्कों की। लेकिन पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का कहना है कि वो इन दोनों को आसानी से आउट कर सकते हैं, लेकिन स्टीव स्मिथ को नहीं। ऐसा बयान मोहम्मद आमिर ने दिया है।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 2020 में तब सभी सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुछ प्रबंधन मुद्दे उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे और इसलिए उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया। संन्यास लेने के बाद भी वह अपनी राष्ट्रीय टीम को लेकर कुछ विवादित बयान देते रहे। हालांकि, अब उन्होंने कोहली-रोहित को लेकर बयान दिया।

इन्हें गेंदबाजी करने में नहीं होती कोई दिक्कत
रोहित शर्मा और विराट कोहली को वर्तमान में दुनिया के दो महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है और गेंदबाजों को उनके खिलाफ कठिन समय से गुजरना पड़ता है। वहीं आमिर का कहना है कि रोहिच शर्मा और कोहली को गेंदबाजी करने में कोई दिक्कत महसूस नहीं होती। रोहित के बारे में बात करते हुए, 29 वर्षीय आमिर ने कहा कि मुझे इनके खिलाफ गेंदबाजी करना बहुत आसान लगता है और वह उन्हें दोनों तरह से आउट कर सकते हैं। रोहित को बाएं हाथ के गेंदबाजों की इन-स्विंगिंग गेंदों का सामना करना मुश्किल लगता है।
बाबर या कोहली, इयान बेल ने बताया काैन है कवर ड्राइव खेलने में सर्वश्रेष्ठ

दोनों को आउट करना है आसान
आमिर ने कहा, "मैं कसम खाता हूं कि गेंदबाजी करते समय मुझे विराट कोहली और रोहित शर्मा को गेंदबाजी करना मुश्किल नहीं लगा। मुझे यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं लगा। मुझे रोहित को गेंदबाजी करना आसान लगता है। मुझे लगता है कि मैं उसे दोनों तरह से आउट कर सकता हूं। वह बाएं हाथ के इन-स्विंगिंग गेंदों के खिलाफ संघर्ष करते हैं और यहां तक कि शुरुआत में, वह उस गेंद के खिलाफ संघर्ष करते हैं। कोहली मुझे थोड़ा कठिन लगता है क्योंकि वह दबाव की स्थिति को अच्छी तरह से संभालता है।''
सागर राणा की हत्या के बाद सुशील कुमार की पहली तस्वीर आई सामने

पर स्मिथ को नहीं
आगे बात करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अपनी सबसे बड़ी चुनौती के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी के रूप में पाते हैं। यह एक स्पष्ट तथ्य है कि स्मिथ को वर्तमान में दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। आमिर ने कहा, "मुझे स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगता है। क्योंकि उनकी तकनीक बहुत कठिन है। वह ऐसे एंगल में खड़ा होता है कि आपको समझ नहीं आता कि उसे कहां गेंदबाजी करनी है।"
इयान चैपल बोले- गांगुली मेहनत नहीं करता था, वो सिर्फ कप्तानी चाहता था
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
