'बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज', पाकिस्तान से हुई भारतीय बाॅलर की तारीफ

कराची : आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर भिड़ंत के लिए सिर्फ एक दिन शेष है। इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ पाकिस्तानी खेमा करता दिखा। पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को T20 प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया है। बुमराह ने पावरप्ले और डेथ ओवरों में विकेट चटकाकर अकेले दम पर भारत के लिए मैच जीतने का काम कई बार किया है। इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान भी, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चीजों को चुस्त-दुरुस्त रखा और बल्लेबाजों को तेज गति से परेशान करने में कामयाब रहे।

आमिर ने यह भी कहा कि बुमराह की तुलना पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से करना गलत होगा। आमिर को लगता है कि अफरीदी अभी युवा हैं और उन्हें एक गेंदबाज के रूप में और विकसित होना है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज देश का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है और बुमराह को टी 20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ डेथ बॉलर करार दिया। आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल अनकट पर कहा, ''बुमराह की तुलना शाहीन से करना अभी मूर्खता होगी क्योंकि शाहीन अभी युवा है और वह सीख रहा है। बुमराह काफी समय से भारत के लिए अच्छा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज हैं। विशेष रूप से डेथ ओवरों में।"

यह भी पढ़ें- अभी तक कोहली को आउट नहीं कर पाए, मैच कहां जीत पाएंगे पाकिस्तानी

उन्होंने कहा, ''शाहीन इस बार पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। जिस तरह से वह पिछले डेढ़ साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। तो यह एक अच्छा मैच-अप होगा। बुमराह नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हैं और युवाओं में शाहीन सर्वश्रेष्ठ नई गेंद से कमाल करते हैं।" भारत रविवार (24 अक्टूबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। भारत सभी पांच मौकों पर पाकिस्तान को हराने में कामयाब रहा है। बुमराब 49 T20I में 59 विकेट लेने में सफल रहा है, जबकि शाहीन ने अब तक 30 T20I में 32 विकेट लिए हैं।

इकॉनमी रेट के मामले में सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक हैं बुमराह
इसके अलावा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा की और उन्हें इकॉनमी रेट के मामले में वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक कहा। प्रसाद को लगता है कि तेज गेंदबाज के पास काफी विविधताएं हैं और वह स्थिति को अच्छी तरह समझता है। उन्हें लगता है कि खेल को अच्छी तरह से पढ़ने की उनकी क्षमता ही उन्हें बाकियों से अलग करती है।

प्रसाद ने रेड बुल कैंपस क्रिकेट के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए क्लब हाउस पर रेड बुल क्रिकेट रूम के दौरान कहा, ''बुमराह इकोनोमी के मामले में सर्वश्रेष्ठ में से एक गेंदबाज हैं। लेकिन यह सिर्फ गति के बारे में नहीं है। यह विविधताओं और पढ़ने की स्थितियों के बारे में है। हर्षल पटेल पिछले सीजन में आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक थे, भले ही वह सबसे तेज नहीं हैं, लेकिन वह मैच को पढ़ने में सक्षम हैं।"

Story first published: Saturday, October 23, 2021, 11:45 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+