For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद आमिर ने कहा- बुमराह को कोई कुछ नहीं कहता जब वे खराब प्रदर्शन करते हैं

नई दिल्लीः पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अचानक अपने संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। उनका कहना था कि टीम प्रबंधन ने सही सलूक नहीं किया है। इसके बाद अब उन्होंने भारतीय टीम प्रबंधन के साथ तुलना की है और कहा है जब जसप्रीत बुमराह फेल होते हैं तब कोई उन पर सवाल नहीं उठाता है। आमिर ने कहा है कि बुमराह कई बार खराब प्रदर्शन करते हैं लेकिन टीम प्रबंधन हमेशा उनको सपोर्ट करता है।

बुमराह वैसे तो भारत के मैच विनर हैं लेकिन चोटों के बाद से वह पहले की तरह पैने नहीं रह गए हैं। उनको अभी भी वह जादुई स्पैल फेंकने का इन्तजार है जिसके लिए लोग उनसे खौफ खाते थे। आमिर का कहना है कि बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ खास नहीं किया लेकिन टीम ने उनको सपोर्ट किया।

आमिर ने क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि चार पांच मैचों के बाद प्रदर्शन पर हाय-तौबा मचाना सही बात नहीं है। अगर आपको याद हो तो बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में 16 मैचों के दौरान केवल एक ही विकेट लिया था लेकिन किसी ने सवाल नहीं उठाया क्योंकि सबको पता है कि वह मैच विनर बॉलर हैं। उस समय भारतीय टीम ने उनको सपोर्ट किया।

आमिर ने कहा कि गेंदबाज का खराब दौर पहचाना जाना चाहिए और उसको सपोर्ट मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, "आपको ये काम दिया गया है कि जब खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो उसको बाहर ना करें। अगर ऐसा है तो आपको अपनी टीम मे हर खिलाड़ी को किस्टियानो रोनाल्डो जैसा बनाना होगा जो हमेशा प्रदर्शन करता रहे और आप बस रिलेक्स बैठकर उसका खेल देखते रहें और कुछ भी ना करें।"

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 16:18 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+