नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह में जारी टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला, जो कि अपने आप में यूनीक है।
दरअसल, मोहम्मद आमिर ने अपने टेस्ट कॅरियर का पहला कैच ही ऐसा पकड़ा जो कि विश्व रिकॉर्ड में शुमार हो गया है। कैरीबियन टीम की पहली इनिंग में मोहम्मद आमिर ने डैरेन ब्रावो का कैच पकड़ा था।
मोहम्मद आमिर का यह कैच इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 7 साल बीत चुके हैं और यह उनका 20वां टेस्ट मैच था। इतने लंबे अंतराल के बाद पहला कैच लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैण्ड के जॉफ पुलर के नाम यह रिकॉर्ड था। उन्होंने 18वें टेस्ट मैच में पहला कैच लिया था।
2009 में श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरियर की शुरुआत करने वाले मोहम्मद आमिर को 2011 में मैच फिक्संग में नाम आने की वजह से बैन किया गया था। मोहम्मद आमिर ने वनडे मैचों में कुल 6 कैच लपके हैं।
आप भी देखिए मोहम्मद आमिर का यह 'स्पेशल' कैच :
Brilliant stuff from @iamamirofficial, First catch of his career in test matches. #KarachiKings pic.twitter.com/cFQcjvHkMg
— Raza Mehdi (@RazaM3hdi) October 31, 2016