Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी टेस्ट : अर्जेटीना से ड्रॉ खेल निराश हुआ भारत (लीड-1)

मौजूदा जूनियर विश्व कप चैंपियन अर्जेटीना के खिलाफ रविवार को हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम मध्यांतर तक 1-3 से पिछड़ रही थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया और एक-एक करके तीन गोल ठोककर 4-3 की बढ़त कायम कर ली लेकिन अंतिम समय में अर्जेटीना ने बराबरी का गोल दागकर भारत को निराश कर दिया।

भारत के लिए कप्तान दिवाकर राम ने दो गोल किए जबकि दानिश मुज्तबा और जयकरण ने एक-एक गोल किए। दिवाकर ने दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किए। अर्जेटीना के लिए जुआन क्रूज एगुलेरियो ने दो गोल किए जबकि गाउडियो बैरीरोस और जेबहार्ट ने एक-एक गोल किए।

भारत के लिए पहला गोल दिवाकर ने सातवें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया। इसके बाद अर्जेटीना ने 13वें, 18वें और 28वें मिनट में तीन गोल कर भारत को 1-3 पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम ने एक बार फिर अपने खेल का स्तर उठाया और 39वें तथा 59वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-3 से बराकर कर दिया। इसी बीच जयकरण ने एक और गोल कर अपनी टीम को 4-3 से आगे कर दिया।

भारत के लिए अंतिम समय में पेनाल्टी कॉर्नर देना महंगा पड़ा, जिसे गोल में बदलकर अर्जेटीना ने मैच में बराबरी कर ली। इसी स्कोर पर मैच समाप्त हो गया।

भारत ने अर्जेंटीना को चार मैचों की टेस्ट श्रंखला में 1-0 से पराजित कर दिया। पहले मुकाबले में उसने 3-2 से जीत दर्ज की थी जबकि बाकी के तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे थे।

इसके अलावा भारत ने शनिवार को खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में हॉलैंड को 3-2 से पराजित किया था। इस तरह इस दौरे में भारतीय टीम अजेय रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+