#INDvsPAK: जब आमिर और वहाब को अंपायर ने दो बार दी एक ही गलती के लिए चेतावनी
नई दिल्ली। विश्वकप 2019 का 22 वां मैंच भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैंच में पाकिस्तान के गेंजबाज मोहम्मद आमिर ने 50 ओवर के विश्व कप में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करते हुए भारत के खिलाफ एक उग्र शुरुआत की। आमिर ने भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजों रोहित शर्मा और केएल राहुल का कड़ा इम्तिहान लिया और अपने पहले स्पैल के 4 ओवरों में सिर्फ 8 रन ही खर्च किए। लेकिन इस दौरान वे अपनी एक हरकत के चलते अंपायर के निशाने पर आ गए।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज गेंदबाजी करते समय बार बार 22 यार्ड की पिच के प्रतिबंधित एरिया में जा रहे थे। जिसे लेकर अंपयार ने उन्हें दो बार चेतावनी दी। अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड ने मोहम्मद आमिर को तीसरे ओवर में एक बार और फिर पांचवें ओवर फिर एक बार में रोहित शर्मा और केएल राहुल के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए उनकी स्थिति को लेकर चेतावनी दी। अगर आमिर को एक और चेतावनी मिली तो वह इस मैच में आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।
इसके बाद ऐसा ही कुछ वहाब रियाज ने भी किया। 24वें ओवर में उन्हें भी अंपायर ने एक के बाद एक दो चेतावनी दे दीं। प्रेशर में आकर वहाब ने अपनी बॉलिंग साइड बदल ली। इसके बाद राउंड द विकेट बॉलिंग डालने लगे, और इस प्रेशर का फायदा वहाब को मिल भी। साइड बदलने के दो गेंद बाद ही उन्हें केएल राहुल का विकेट मिल गया। आईसीसी रूल बुक के अनुसार, गेंदबाजों को फेंकने के बाद स्टंप के पास संरक्षित क्षेत्र में नहीं चलना मना है।
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीता और बहुप्रतीक्षित मैच में बारिश के पूर्वानुमान के बीच भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने जहां दो स्पिनरों इमाद वसीम और शादाब खान को खिलाने का फैसला किया है। तो वहीं भारत की ओर से चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह ऑलराउंडर विजय शंकर खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
