पाकिस्तानी क्रिकेटर का खुलासा- अख्तर की बाउंसर देख सचिन ने बंद कर ली थी आंखें
नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सामने हर गेंदबाज फीका पड़ता नजर आता था। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सचिन की क्लास से भली-भांति परिचित हैं। जहां अख्तर का सामना करने से कई बल्लेबाज खाैफ खाते थे, तो दूसरी तरफ सचिन थे जो उनकी आराम से कुटाई किया करते थे। लेकिन अब पाकिस्तान के ही एक पूर्व तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि एक मैच ऐसा भी रहा जब अख्तर की तेज बाउंसर का सामना करने से पहले ही सचिन ने आंखें बंद कर लीं थी।
दरअसल, मोहम्मद आसिफ ने साल 2006 में हुए कराची टेस्ट का जिक्र किया। पाकिस्तान 1-0 से ये सीरीज जीत गया था। पहले दो टेस्ट लाहौर और फैसलाबादा में खेले गए थे। आसिफ ने कहा है कि उन्हीं के टीममेट शोएब अख्तर की तेज गेंदों ने एक बार सचिन को इतना डरा दिया था कि उनके बाउंसर्स को देख उन्होंने अपनी आंखें बंद कर ली थी। यह वही मैच था जिसमें इरफान पठान ने हैट्रिक भी ली थी।
आसिफ ने कहा कि, साल 2006 में भारत की टीम पाकिस्तान आई थी। टीम के पास काफी मजबूत बैटिंग लाइनअप थी। सहवाग बेहतरीन फॉर्म में थे। फैसलाबाद टेस्ट में दोनों टीमों ने 600 रन बनाए। लेकिन वो ड्रॉ हो गया। तीसरे टेस्ट में पठान ने हैट्रिक लेकर हमें बैकफुट पर ढेकल दिया। लेकिन इस मैच में शोएब अख्तर ने कुछ ऐसे तेज बाउंसर्स मारे जो सचिन को दिखे नहीं और उन्होंने अपनी आंखें बंद कर ली।
आसिफ ने कहा कि, मैं उस दौरान स्क्वॉयर लेग पर खड़ा था और शोएब अख्तर लगातार तेज गेंदबाजी कर रहे थे। इस बीच मैंने देखा कि एक दो बाउंसर्स के खिलाफ सचिन ने अपनी आंखें बंद कर ली थी। भारतीय टीम बैकफुट पर थी और ऐसे में हम हार के मुंह से जीत को खींच कर ले आए थे। बता दें कि पहली पारी में 245 पर पाकिस्तान की टीम आउट हो गई और फिर भारत को ने 238 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान ने 599 रन बनाए और वो मैच 341 रनों से जीत गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
