VIDEO : पानी से भरी पिच पर सचिन ने किया खतरनाक गेंदों का सामना, जिसने भी देखा हुआ हैरान
नई दिल्ली। शेर चाहे बूढ़ा हो जाए, लेकिन जंगल में उसका खाैफ उतना ही बना रहता है जितना कि पहले होता था। क्रिकेट जैसे रोमांचक भरे खेल में भी कई ऐसे दिग्गज हैं जो अपने दमदार खेल के लिए हमेशा याद आते हैं। सचिन तेंदलुकर इनमें से एक हैं, जो भले ही क्रिकेट छोड़ चुके हों, लेकिन उनके खेलने का अंदाज आज भी वैसा है। उनका सामना करने से आज भी गेंदबाज डरते हैं। वे फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उनके फैंस तो तब हैरान रह गए जब सचिन को पहली बार पानी से भरी पिच पर खेलते हुए देखा।

शेयर किया वीडियो
सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह घास से भरी प्रैक्टिस पिच पर खेल रहे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि सचिन बिना किसी खाैफ के पानी से निकलती हुई खतरनाक गेंदों का सामना कर रहे हैं, वो भी बड़ी आसानी से। सचिन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "खेल के लिए प्यार और जुनून हमेशा आपको अभ्यास करने के नए तरीके खोजने में मदद करता है और सबसे ज्यादा आपको इसमें आनंद आता है।"
|
गिली पिच पर खतरनाक गेंदों का सामना
46 की उम्र में भी सचिन की क्रिकेट के प्रति ऐसी दिवानगी ही उन्हें क्रिकेट का भगवान कहने पर मजबूर करती है। जहां कई खिलाड़ी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भरी गेंदों का सामना क्रीज पर करने से डरते हैं तो वहीं सचिन गिली पीच पर गेंदों का सामना कर रहे हैं। बता दें कि ऐसी स्थिति में बल्लेबाज यह पता नहीं लगा सकता कि काैन सी गेंद कहां आएगी और कितना उछाल लेगी, लेकिन बावजूद इसके सचिन गेंदों का सामना ठीक वैसे ही कर रहे हैं जैसे वो कभी इंटरनेशनल मैचों के दाैरान करते थे।

युवाओं को दी प्रेरणा
सचिन ने पानी भरी पिच पर प्रैक्टिस कर युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा दी है। उन्होंने संदेश दिया है कि अगर आप ऐसी पिच पर प्रैक्टिस करते हो तो फिर आपको आगे जाकर किसी भी गेंदबाज को पढ़ने में दिक्कत नहीं होगी और ना ही आप तेज गेंदों का सामना करने से डरोगे। सचिन ने साल 2013 में वेस्टइंडीज खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। सचिन ने अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में कुल 34,357 रन बनाए जिसमें 100 शतक भी शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
