For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अजहरुद्दीन ने दर्ज कराई HCA मेंबर के खिलाफ पुलिस शिकायत, गाली-गलौच का लगाया आरोप

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोमवार को पुलिस शिकायत दर्ज की, जिसमें आरोप लगाया गया कि एसोसिएशन के एक सदस्य ने उनके साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया।

अजहरुद्दीन ने शिकायत में कहा कि एचसीए के एक समिति सदस्य ने उनके खिलाफ और एक प्रशासनिक मामले में एसोसिएशन के एक कर्मचारी के खिलाफ "अपमानजनक" भाषा का इस्तेमाल किया था।

शिकायत के आधार पर, प्रासंगिक भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत एचसीए सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि आगे की जांच जारी है।

इससे पहले साल की शुरुआत में भी अजहर एक पुलिस केस में अपना नाम आने के चलते चर्चाओं में रह चुके हैं। अजहर और और दो अन्य के खिलाफ एक ट्रेवल एजेंट ने 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था, जिसके जवाब में मो. अजहरूद्दीन ने सारे आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए ट्रेवल एजेंट पर 100 करोड़ की मानहानि केस का दावा किया था।

बाद में महाराष्ट्र में औरंगाबाद पुलिस ने भी माना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के ऊपर जो केस दर्ज किया गया था वह गलतफहमी के चलते फाइल हो गया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990 के दशक के दौरान भारतीय क्रिकेट में एक शानदार शख्सियत थे। वह 1992 से 1999 तक तीन विश्व कप टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं। एक राजनेता के रूप में अपने कार्यकाल के अलावा, अजहर न्यूज चैनलों पर क्रिकेट पंडित रहे हैं और वर्तमान में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

उन्हें 2019 में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था और कहा था कि एक टीम को संभालने की तुलना में इस तरह की बॉडी को चलाना बहुत कठिन है।

Story first published: Tuesday, September 8, 2020, 9:35 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+