भूपति जीते, लेकिन बोपन्ना हार गए
लेकिन भारत के ही रोहन बोपन्ना और उनके पार्टनर फ़िनलैंड के जार्को निएमिनेन की जोड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो गई है.
तीसरी वरीयता प्राप्त भूपति और नोल्स की जोड़ी को तीसरे दौर में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. रूस के इगोर कुनित्सिन और दिमित्रि तुरसुनोफ़ की जोड़ी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी.
फिर भी अनुभव का लाभ उठाते हुए भूपति और नोल्स की जोड़ी 7-5 और 7-5 से मैच जीतने में सफल रही.
मुक़ाबला
अब भूपति और नोल्स की जोड़ी का मुक़ाबला इक्वेडोर के निकोलस लैपेंटी और स्पेन के टॉमी रोब्रेडो की जोड़ी से होगा.
लैपेंटी और रोब्रेडो ने भारत के रोहन बोपन्ना और फ़िनलैंड के जार्को निएमिनेन की जोड़ी को मात दी. दूसरे दौर में लैपेंटी और रोब्रेडो ने 6-4 और 6-4 से जीत हासिल की.
भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही पहले ही तीसरे दौर में पहुँच गए हैं.
जबकि मिक्स्ड डबल्स में भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी भी दूसरे दौर में पहुँच चुकी है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
