Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोदी निलंबित, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक

प्राची पिंगले

बीबीसी संवाददाता, मुंबई से

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को सभी पदों से निलंबित कर दिया है जिसके बाद अब आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है.

माना जा रहा है कि इस बैठक में ललित मोदी के ख़िलाफ़ आगे की कार्रवाई की रुपरेखा तैयार की जाएगी.

इससे पहले रविवार देर रात आईपीएल के फ़ाइनल मैच के अंतिम क्षणों में बीसीसीआई ने ललित मोदी को सभी पदों से निलंबित कर दिया था.

बोर्ड ने मोदी पर वित्तीय अनियमितताओं और अन्य मामलों में 22 आरोप लगाए हैं.

बोर्ड अध्यक्ष शशांक मनोहर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ललित मोदी को बीसीसीआई, आईपीएल, बोर्ड की कार्यकारी समिति और अन्य समितियों की बैठकों में भाग लेने से निलंबित किया गया है.

साथ ही मोदी को आईपीएल में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनसे 15 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है.

उधर मोदी ने निलंबन नोटिस मिलने के बाद आईपीएल के फ़ाइनल के बाद पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आईपीएल से जुड़े सारे फ़ैसले गवर्निंग काउंसिल की सहमति से लिए गए हैं.

उन्होंने साफ़ कहा कि वो आईपीएल से जुड़ी सारी जानकारी देने को तैयार हैं लेकिन उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका मिलना चाहिए.

विवाद

दरअसल आईपीएल-4 में कोच्चि टीम की बोली लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद में नित नए अध्याय जुड़ रहे हैं.

शशि थरूर के विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने आईपीएल और कई टीमों के दफ़्तरों पर छापे मारे थे.

आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने ललित मोदी से पूछताछ भी की. आईपीएल में टीमों की बोली लगने की प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं और लेन-देन के मामले में भी कई गंभीर आरोप लगे हैं.

इन सभी आरोपों के केंद्र में आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी हैं.

हालाँकि ललित मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर कहा था कि उन पर त्यागपत्र देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वे इस्तीफ़ा नहीं देंगे.

उन्होंने यह भी कहा था कि वे आईपीएल ख़त्म होने के बाद उन लोगों को बेनक़ाब कर देंगे, जो क्रिकेट को बदनाम कर रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+