For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया करियर में किस बात का रहा उनको सबसे ज्यादा मलाल

नई दिल्ली। अपने जमाने के स्टाईलिश बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुदीन ने बताया है कि उनको अपने करियर में किस बात के लिए सबसे ज्यादा अफसोस रहा है। एक प्रोग्राम में भाग लेने आए अजहर ने ये बात बोली। अजरुदीन ने लगातार तीन विश्वकप में भारत की कप्तानी की थी। इसमें 1992, 1996 और 1999 का विश्व कप शामिल था।

अजहर ने बताया की लगातार तीन विश्वकप में नेतृत्व करने के बावजूद भारत के लिए एक भी विश्वकप ना जीत पाना उनको सबसे ज्यादा अफसोस दिलाता है। अजहर ने बताया, 'मेरे बहुत से सपने पूरे नहीं हुए हैं लेकिन मुझे इनका ज्यादा अफसोस नहीं है। लेकिन लगातार तीन विश्व कप में मैं भारत का कप्तान रहा और एक भी कप ना जीत पाना भी मुझे अफसोस दिलाता है।' हालांकि अजहर को विराट कोहली की टीम पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि अगर भारतीय टीम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलती है तो वह इंग्लैंड में होने वाले कप की विजेता होगी। वर्ल्ड कप की टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह को लेकर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि धोनी इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। बतौर बल्लेबाज से इतर वे विकेट के पीछे भी किसी गेंदबाज को टिप्स देना हो या फील्ड सजाने में कोई सलाह देनी हो तो बड़े कारगार साबित होंगे।

अजहरुद्दीन ने विराट कोहली के प्रदर्शन पर कहा तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली से बेहतर दुनिया में कोई खिलाड़ी नहीं हैं। कोहली का प्रदर्शन टेस्ट, वनडे और टी-20 में बहुत शानदार है। अजहरुद्दीन ने कहा, तीनों फॉर्मेट में विराट जैसी निरंतरता तो ब्रैडमैन के पास भी नहीं थी। इस साल इंग्लैंड में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप के लिए टॉप खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए अजहर ने कहा, वर्ल्ड कप टीम में हमारे किन तेज गेंदबाजों को चुना जाता है यह सबसे अहम होगा। हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने जाने चाहिए। अजहर ने कहा, अगर आप देखें तो हाल ही में हमारे तेज गेंदबाजों ने हर जगह शानदार प्रदर्शन किया है, चाहे वो इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया की धरती हो।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 12:12 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+