अजहर नहीं समझते हैं किसी भी भारतीय को टीम इंडिया के कोच के लायक
नई दिल्ली। टीम इंडिया के लिए नये कोच की तलाश अभी जारी है लेकिन मोहम्मद अजहरुद्दीन इस काम के लिए किसी भी भारतीय को उपयुक्त नहीं मानते हैं। अजहर का कहना है कि हर कोई विदेशी कोच का पक्षधर है ऐसे में टीम इंडिया का अगला कोच विदेशी हो होगा।
फिल्म 'अजहर' ने उड़ायी पुराने क्रिकेटर्स की नींद, जानिए क्यों?
अजहर ने कहा कि किसी भी खेल में हर कोई विदेशी कोच का पक्षधर है। मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट टीम का कोच भी विदेशी होगा। राहुल द्रविड़ के इस काम से मना करने के बाद मुझे नहीं लगता है कि कोई भी इस काम के लिए फिट है।
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम के कोच के पद के लिए न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी के नाम की सलाह दी है। अजहर ने कोहली के सुझाव का समर्थन करते हुए कहा कि वह पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कोच का पद संभाल रहे हैं। इसके अलावा बिग बैश में वह ब्रिसबेन हीट टीम के कोच हैं।
विटोरी के बारे में बोलते हुए अजहर ने कहा कि अगर कोहली को लगता है कि विटोरी इस काम के लिए बेहतर हैं तो मैं उनका समर्थन करता हू्ं। मुझे लगता है आने वाले कुछ समय में कोहली तीनो फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान होंगे और उनके फॉर्म को देखते हुए कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता है।
वहीं सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात से असहमति जताते हुए अजहर ने कहा कि धोनी वर्ष 2019 तक नहीं खेलेंगे। धोनी को उनके बारे में फैसला लेने की आजादी देनी चाहिए कि वह कब तक खेलना चाहते हैं और कब सन्यास लेना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
