For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली की बेइज्जती पर भड़के अजहरूद्दीन बोले, शास्त्री का बयान बेवकूफी भरा

रवि शास्त्री की बेस्ट कप्तानों वाली लिस्ट में गांगुली को शामिल नहीं किया गया है, हालांकि उन्होंने इस लिस्ट में धोनी को 'दादा कप्तान' के नाम से संबोधित किया है।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की बेस्ट कप्तानों वाली लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम होने पर लोगों को काफी हैरानी भी हो रही है और वो इसके लिए शास्त्री को काफी कोस भी रहे हैं।

शास्त्री की इस हरकत को उनकी सबसे बड़ी बेवकूफी करार दिया है देश के नामचीन कप्तानों में से एक रहे मोहम्मद अजहरूद्दीन ने। इस बारे में बात करते हुए देश के इस पूर्व वंडर ब्वॉय ने कहा कि ये बहुत ही बेवकूफी भरी बात है।

'अपनी निजी सोच से लोगों की बेइज्जती ना करें'

शास्त्री को क्या गांगुली के आंकड़े नजर नहीं आते। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वो (शास्त्री) सबके बारे में क्या सोचते हैं लेकिन अगर आप भारत के सफलतम कप्तानों की बात कर रहे हैं तो अपनी निजी सोच से ऐसे लोगों की बेइज्जती नहीं करनी चाहिए जिन्होंने देश के क्रिकेट को बहुत कुछ दिया हो, ये एक सच्चे क्रिकेटर का अपमान है।

धोनी को 'दादा कप्तान' के नाम से नवाजा

मालूम हो कि शास्त्री ने अपनी लिस्ट में धोनी को नंबर वन कैप्टन बताते हुए उन्हें 'दादा कप्तान' के नाम से नवाजा है लेकिन गांगुली को अपनी लिस्ट में शामिल ही नहीं किया है। जबकि अगर वास्तविकता देखी जाए तो धोनी के बाद सौरव गांगुली का ही नाम टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों की लिस्ट में आता है। धोनी
की कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 27 टेस्ट मैच जीते हैं।

'दादा' की कप्तानी में टीम इंडिया ने 21 टेस्ट मैच जीते

जबकि 'दादा' की कप्तानी में टीम इंडिया ने 21 टेस्ट मैच जीते हैं तो वहीं अजहर की कप्तानी में भारत को 14 टेस्ट जीत मिल चुकी हैं। गांगुली की ही कप्तानी में टीम इंडिया 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+